फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   8 quintals of dates and 5 quintals of vermicelli sold before Eid

Jaunpur News: ईद से पहले ही बिक गए 8 क्विंटल खजूर और 5 क्विंटल सेंवई

Mon, 31 Mar 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
8 quintals of dates and 5 quintals of vermicelli sold before Eid
जाैनपुर। शहर में ईद को लेकर खूब उत्साह है। साल भर के इस प्रमुख त्योहार को जश्न से मनाने में मुस्लिम कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। यही कारण है कि रात 9 बजे के बाद शांत हो जाने वाले जौनुपर की कई सड़कें देर रात तक गुलजार हैं। शाही पुल से लेकर कोतवाली चौराहे और नवाब युसुफ रोड पर खूब चहल-पहल देखने को मिल रही है। एक महीने से चल रहे रमजान के महीने में दिन भर भूखे प्यासे रहने वाले लोग शाम को इफ्तारी करते हैं। इस दौरान उनके प्लेटों में मेवे, खजूर और प्यास बुझाने को रूह अफ्जा जरूर होता है। रविवार को जब बाजार में इसकी जानकारी ली गई तो दुकानदारों ने बताया कि ईद के पहले रविवार तक क्विंटल खजूर बिक चुके हैं। सेवई की बिक्री भी पांच किवंटल से अधिक हुई है।
विज्ञापन

नवरात्र व ईद दोनों ही पर्वों को देखते हुए लोगों ने बढ़-चढ़ कर खरीदारी की है। मेवा, खजूर और सेवईं किवंटल में बिके हैं। वहीं शरबत भी अच्छी खासी मात्रा में बिकी है। बाजार के मुताबिक अब तक 8 क्विंटल खजूर और 5 क्विंटल सेंवई बिक चुकी है। दोनों ही पर्वों को लेकर लोगों में उत्साह है। - दिनेश टंडन जिलाध्यक्ष उत्तर-प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, जौनपुर।
विज्ञापन

रविवार को देर रात तक खुलीं रहीं दुकानें-ईद होने में सिर्फ चांद दिखने की देर है। रविवार की शाम को यदि चांद दिखता है तो सोमवार को नहीं तो मंगलवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। इसे लेकर लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं। किसी का कोई सामान छूट गया हो तो वो भी खरीद लिया जाए इसे देखते हुए बाजार देर रात तक खुल रहे हैं। रविवार को भी बाजार देर रात तक खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन

खूब बिके टोपी और कुर्ते-मुसलमान आमतौर पर कुर्ता-पजामा और टोपी में देखे जाते हैं। ईद पर नए कपड़े पहनने का रिवाज है। इसे देखते हुए बच्चों से लेकर बूढ़ों तक कपड़ों कि दुकानों पर रेडीमेड कुर्ते, पजामे और टोपी खरीदते देखे गए। टोपी में भी डिजाइनदार टोपियों कर मांग अधिक है।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed