{"_id":"597106b94f1c1b382a8b47ae","slug":"77-thousand-card-holders-have-not-been-able-to-work-one-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"77हजार कार्ड धारक नहीं पाए हैं एक दिन का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
77हजार कार्ड धारक नहीं पाए हैं एक दिन का काम
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चालू वित्तीय वर्ष के तीन माह 17 दिन बीत जाने के बाद अभी तक 77 हजार 500 जाबकार्ड धारक ऐसे हैं। जिनको एक दिन का काम नहीं दिया गया है। वहीं 52 हजार 500 जाब कार्ड धारक ऐसे हैं। जिनको काम दिया गया है। जिसमें 20 जाबकार्ड धारकों को 100 दिन का काम दिया गया है।
मनरेगा योजना के तहत काम मांगने पर लोगों को काम दिया जाता है। इसके लिए जो लोग काम मांगते हैं। पहले उनका जांब कार्ड बनाया जाता है। इसके बाद उनको काम उपलब्ध कराया जाता है। लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण जिले में यह योजना दम तोड़ रही है। विभाग के आकड़े पर गौर करें तो जिले में काम मांगने वाले जाबकार्ड धारकों की संख्या एक लाख 30 हजार है। जिनके द्वारा काम की मांग की गई है। लेकिन विभाग इनको 100 दिन का काम उपलब्ध कराने में फिसड्डी साबित हो रहा है। इस योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में अभी तक मात्र 20 जाबकार्ड धारक ऐसे हैं, जिनको सौ दिन का काम उपलब्ध कराया है। जबकि कुल 52 हजार 500 जाबकार्ड धारकों को काम तो दिया गया है। लेकिन किसी को 10 व 20 दिन तो किसी को 30 से 40 दिन का काम दिया गया है। वहीं 77 हजार 500 जांब कार्ड धारक एक दिन का काम नहीं पा सके हैं।
काम मांगने वाले जाब कार्ड धारकों को काम उपलब्ध कराया जा रहा है। कई जाब कार्ड धारक ऐसे हैं जिनके द्वारा काम की मांग नहीं की जाती है। यहीं कारण है कि वे काम पाने से वंचित हो रहे हैं।
विज्ञापन
कमलेश सोनी
प्रभारी डीसी मनरेगा