{"_id":"645a9aabdb03406ada072604","slug":"77-out-of-126-projects-incomplete-when-will-they-be-completed-jaunpur-news-c-20-1-195792-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 126 में से 77 परियोजनाएं अधूरी, आखिर कब होंगी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 126 में से 77 परियोजनाएं अधूरी, आखिर कब होंगी पूरी
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में वैसे तो एक से बढ़कर एक बड़ी परियोजनाएं चल रही हैं। इनमें से तो कई वर्षो से अधूरी हैं। जनपदभर में 126 परियोजनाओं में से 49 पूर्ण तो 77 अपूर्ण है। सबसे खराब प्रगति सेतु निगम की है, इसके पुल का निर्माण कई वर्षो से चल रहा जो आज तक पूर्ण नहीं हो सका है। वहीं स्थिति राजकीय निर्माण निगम की बनी हुई है, धीमी गति से काम करने के चलते उमानाथ सिंह स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय आज तक नहीं पूर्ण हो सका। जिले में गोमती नदी पर बेलाव-पराउगंज घाट पर भड़ेरीघाट पर राज्य सेतु निगम लिमिटेड की तरफ से पुल का निर्माण चल रहा है। इसमें परियोजना पूर्ण होने की तिथि 31 मार्च 2023 रखी गई थी, इसके बीतने के बाद भी 80 फीसदी निर्माण हो सका। यह कार्य वर्ष 2011 से चल रहा है। इसी तरह गोमती नदी कबूलपुर से संगुलपुर-नवाबाद जंगल नैपुरा मुफ्तीगंज मार्ग पर नैपुराघाट पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है। राज्य सेतु निगम लिमिटेड की तरफ से 23.22 करोड़ की लागत से पुल बनवाया जा रहा है। यह परियोजना अक्तूबर 2018 में स्वीकृत हुई, इसको 31 मार्च 2024 तक पूर्ण करना है। इसमें महज 59.25 फीसदी ही कार्य पूरा हो सका। यह स्थिति जिले के 10 पुलों की है।
सबसे खराब स्थिति चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की है। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सिद्दीकपुर का निर्माण 12 जनवरी 2015 से चल रहा है, इसको पूर्ण करने की तिथि बढ़ाकर 30 जून 2023 कर दी गई है। इसकी भौतिक प्रगति महज 62 फीसदी है। अब यह सोचने वाली बात है कि डेढ़ माह में 38 फीसदी काम कैसे पूरा हो सकेगा।
परियोजनाओं का हाल
यूपीसीड्कों की 10 परियोजनाओं में से सभी अधूरी, यूपीपीसीएल की 17 में से तीन पूर्ण, राज्य सेतु निगम लिमिटेड की 10 में से सभी अधूरी है। इसी तरह सी एंड डीएस उत्तर प्रदेश जल निगम की 12 में से तीन, आवास विकास परिषद निर्माण खंड वाराणसी-02 के 13 में से तीन, जल निगम का 12 में से सभी अपूर्ण है। राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड वाराणसी इकाई-1 वाराणसी के एक में अपूर्ण है। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड के सात में से चार पूर्ण, उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड की तरफ से चार में से दो पूर्ण, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ वाराणसी द्वितीय की तीन परियोजनाओं में से एक पूर्ण, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ वाराणसी द्वितीय की तीन परियोजनाओं में से एक पूर्ण हो सकी। इसी तरह प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के 30 में से 29 पूर्ण, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक में से एक पूर्ण, यूपी सीएलडीएफ वाराणसी मंडल वाराणसी की दो में से कोई नहीं, लघु डाल नहर खंड की तीन में से दो, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के एक में से एक पूर्ण हुआ।
विज्ञापन
जिले में चल रही बड़ी परियोजनाओं की विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक के साथ प्रगति का आकलन किया जाता है। इधर निकाय चुनाव होने के कारण बैठक नहीं की जा रही है। 13 मई को आचार संहिता खत्म होने के बाद प्रगति की समीक्षा की जाएगी। समय पर कार्य पूर्ण न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। - अनुज कुमार झा, जिलाधिकारी।