{"_id":"6193f25c98480d1f863e6ac7","slug":"76766-vehicles-of-the-first-phase-without-hsrp-jaunpur-news-vns622962698","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण के 76766 वाहन बगैर एचएसआरपी के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण के 76766 वाहन बगैर एचएसआरपी के
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शून्य व एक अंक के आखिरी नंबर वाले वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट(एचएसआरपी) लगने की अंतिम तिथि 15 नवंबर थी जो बीत चुकी है। लेकिन जिले में अभी भी 76,766 वाहनों पर एचएसआरपी नंबर प्लेट नहीं लग पाए हैं। अभी तक महज 4584 वाहनों पर ही यह नंबर प्लेट लग पाया है। ऐसे में जिन वाहनों पर एचएसआरपी नंबर प्लेट नहीं लगे हैं उनसे जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी, इसके लिए एआरटीओ व यातायात विभाग तैयारी भी शुरू कर दी है।
जिले में कुल 5,56,927 वाहन हैं, जिसमें 5,12,672 दो पहिया, 39,900 चार पहिया और चार हजार 355 भारी वाहन है। इन वाहनों में से शून्य व एक आखिरी नंबर वाले 78350 वाहन हैं। शून्य आखिरी नंबर वाले 40 249 और एक आखिरी नंबर वाले 38103 वाहन हैं। इन वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए सरकार ने अंतिम तिथि 15 नवंबर तय किया था। ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच हजार तक जुर्माना लगाने का प्राविधान है, लेकिन अभी तक सभी शून्य से एक आखिरी नंबर वाले वाहनों पर हाईसिक्योरिटी नंबर नहीं लग पाया है, जबकि तय तिथि समाप्त होने में महज एक दिन का समय शेष बचा है। हालत यह है कि अभी तक जिले में महज चार हजार 584 वाहनों पर ही यह नंबर प्लेट लग पाया है, जिसमें शून्य आखिरी नंबर वाले दो 197 और एक आखिरी नंबर वाले दो हजार 387 वाहन है। अभी भी 76 हजार 766 वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लग पाए हैं, जिसमें शून्य आखिरी नंबर वाले 38 हजार 50 और एक आखिरी नंबर वाले 35 हजार 716 वाहन हैं।
एचएसआरपी प्लेट लगाने के लिए 11 हजार आवेदन हैं लंबित
जौनपुर। जिले में शून्य व एक आखिरी नंबर वाले वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए 11 हजार आवेदन लंबित हैं। यह नंबर लगवाने के लिए वाहन स्वामी आन लाइन आवेदन किए हैं, लेकिन अभी तक इन वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए वाहन स्वामियों को आन लाइन आवेदन करना है, जिसके बाद शासन से नामित एजेंसी की ओर से यह नंबर प्लेट लगाने का कार्य किया जाता है। एजेंसी से जितने वाहनों में यह नंबर प्लेट लगाया जाता है। उसका आंकड़ा हमारे विभागीय पोर्टल पर आ जाता है। अभी तक शून्य व एक आखिरी नंबर वाले मात्र 4584 वाहनों पर ही यह नंबर प्लेट लग पाया है। अभी 76 हजार 766 वाहनों पर नहीं लग पाया है। - एसपी सिंह, एआरटीओ