फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   76 people took nomination papers for 15 positions in the lawyer association election

Jaunpur News: अधिवक्ता संघ चुनाव में 15 पदों के लिए 76 ने लिया नामांकन पत्र

Tue, 25 Aug 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
76 people took nomination papers for 15 positions in the lawyer association election
जौनपुर। दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के चुनाव में 15 पदों के लिए 76 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा है। नामांकन 25 से शुरू होगा। चुनाव की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। अध्यक्ष के एक पद के लिए छह लोग, उपाध्यक्ष के दो पद के लिए सात लोग, मंत्री के एक पद के लिए 9 लोग, ऑडिटर के एक पद के लिए 4 लोग, सहमंत्री एक पद के लिए 9 लोग, उपमंत्री के दो पद के लिए 14 लोग, कार्यकारिणी सदस्य के सात पद के लिए 27 लोग सहित कुल 76 लोगों ने नामांकन पत्र सोमवार को खरीदा। चुनाव अधिकारी राजीव कुमार गुप्ता व गौरी शंकर मिश्रा ने बताया कि चुनाव की तैयारी चल रही है। चुनाव अधिकारी आरपी सिंह ने शुक्रवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। घोषित कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के दो पद के लिए 30 साल की विधि व्यवसाय अवधि निर्धारित की गई है। मंत्री पद के लिए 15 साल, सहमंत्री के लिए 10 साल, उपमंत्री के दो पदों के लिए सात वर्ष तथा लेखा निरीक्षक पद के लिए 15 वर्ष की विधि व्यवसाय अवधि निर्धारित की गई है। कार्यकारिणी सदस्य के सात पदों के लिए भी चुनाव होगा। इसके लिए निर्धारित नामांकन राशि के साथ 700 रुपये जमा करने होंगे। अध्यक्ष पद के लिए छह हजार, उपाध्यक्ष के लिए पांच हजार, मंत्री के लिए पांच हजार, सहमंत्री व उपमंत्री के लिए तीन-तीन हजार, लेखा निरीक्षक एवं कार्यकारिणी सदस्य के लिए 2,500 रुपये नामांकन राशि निर्धारित की गई है। यह राशि किसी भी स्थिति में वापस नहीं होगी। नामांकन पत्र 25 और 26 अगस्त को दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक निर्धारित चुनाव अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 27 अगस्त को व नामांकन वापसी 29 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे से चार बजे तक होगी, जिसके बाद शाम 4:30 बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed