फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   75 thousand population of 13 localities will get relief from electricity related problems.

Jaunpur News: 13 मोहल्लों की 75 हजार की आबादी को बिजली से जुड़ी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Thu, 06 Mar 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
75 thousand population of 13 localities will get relief from electricity related problems.
जौनपुर। गर्मी के दिनों में ट्रांसफॉर्मर फुंकने, ओवरलोडिंग व ट्रिपिंग की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए विद्युत निगम ने 13 उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। शासन स्तर से इनकी स्वीकृति मिल चुकी है। शहर में करीब 79 लाख रुपये से ट्रांसफॉर्मर लग रहे हैं। इससे बिजली से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। पिछले साल गर्मी के दिन में बिजली कटौती, ओवरलोडिंग व ट्रिपिंग की समस्या शहर की जनता को झेलनी पड़ी थी। इस बार भी बिजली कटौती को लेकर विद्युत निगम ने कोई खास तैयारी तो नहीं है लेकिन फिर भी उपभोक्ताओं को कुछ हद तक राहत मिलेगी। बिजली निगम की ओर से शहर के 13 उपकेंद्रों पर लगे ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि करने की तैयारी है। क्षमता वृद्धि के बाद जो ओवरलोडिंग की समस्या के साथ ही ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिलेगी। ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि से करीब 75 हजार उपभोक्ताओं को फायदा होगा। इससे अहियापुर, टीडी कॉलेज, नईगंज, हुसैनाबाद व सिपाह विद्युत उप केंद्रों की क्षमता बढ़ेगी। बिजली निगम द्वारा ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाकर 250 केवीए से 400 करने की मांग की गई थी। इससे शहर के फीडरों का अतिरिक्त भार कम होगा।
विज्ञापन

इन उपकेंद्रों पर ट्रांसफाॅर्मरों की बढ़ेगी क्षमता-विद्युत निगम की ओर से शहर के पुलिस चौकी सिपाह, मछलीशहर पड़ाव, बदलापुर पड़ाव, महिला थाना, यूपी सिंह कॉलोनी, दीवानी गेट, सिंह कोल्ड स्टोरेज मोहल्ला, जितावपट्टी, तूतीपुर नाला, मानिक चौक, सद्भावना पुल समेत 13 मोहल्लों में ट्रांसफार्मर पर काम कर रहा है।
विज्ञापन

शहरी में ट्रांसफाॅर्मर लगने के साथ ही क्षमतावृद्धि का कार्य का काम चल रहा है। इनमें से अधिकांश का काम पूरा हो चुका है। इससे क्षेत्र में बिजली से जुड़ी हुईं समस्याएं दूर होंगी। - रौशन जमीर, एसडीओ, विद्युत वितरण खंड तृतीय, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed