{"_id":"656782043507cffffe076105","slug":"74-roads-will-be-improved-with-rs-272-crores-approval-received-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-8862-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 27.2 करोड़ से सुधरेंगी 74 सड़कें, मिली स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 27.2 करोड़ से सुधरेंगी 74 सड़कें, मिली स्वीकृति
विज्ञापन
जौनपुर। ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में लंबे समय से बदहाल सड़कों की स्थिति सुधारी जाएगी। इसके लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत जिले के 74 सड़कों का नवनिर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन से 27 करोड़ दो लाख की स्वीकृति मिल गई है। पहली किस्त 20 करोड़ 80 लाख आवांटित भी हो गई है।
जिले के कई प्रमुख जिला मार्ग और ग्रामीण सड़कें खस्ताहाल हैं। गड्ढों के कारण राहगीरों का चलना मुश्किल है। इनकी मरम्मत की लगातार मांग की जा रही थी। बीते दिनों लोकनिर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से कई सड़कों के प्रस्ताव बनाकर भेजे गए थे। इसमें से 74 सड़कें जिसकी लंबाई 50.35 किलोमीटर की पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत स्वीकृति मिली है। इन सड़कों के नव निर्माण में कुल 27 करोड़ दो लाख खर्च किया जाएगा जिसकी पहली किस्त 20 करोड़ 80 लाख आवांटित कर दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक टेंडर प्रक्रिया का कार्य शुरू है 15 दिसंबर के बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
इन मार्गों का होगा नव निर्माण
जौनपुर बड़ौर में उत्तर का पुरा संपर्क मार्ग, खजुरा नट बस्ती संपर्क मार्ग, मिठनेपुर हरिजन बस्ती संपर्क मार्ग का नवनिर्माण, शाहगंज क्षेत्र के साड़ी जहांगीर पट्टी डीहवा संपर्क मार्ग का नवनिर्माण, अर्सिया हरिजन बस्ती संपर्क मार्ग, मियांपुर खास संपर्क मार्ग, असरफपुर खास बस्ती संपर्क मार्ग, मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के भिखारीपुर खास संपर्क मार्ग, सिकरारा बरईपार सुजानगंज मार्ग के सरायभोगी हरिजन बस्ती संपर्क मार्ग, भाऊपुर कोबूपार संपर्क मार्ग, भूईधरा यादव बस्ती संपर्क मार्ग, मल्हनी के हिंदी बघेला भटपुरवा संपर्क मार्ग, करसांवा मल्लहिया घाट बस्ती संपर्क मार्ग।
विज्ञापन
जिले की 74 सड़कें जिसकी लंबाई 50.35 किलोमीटर का नवनिर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन से 27 करोड़ दो लाख स्वीकृति मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया का कार्य शुरू है 15 दिसंबर के बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा। -राजेश राव, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड-दो पीडब्ल्यूडी