{"_id":"5c816008bdec2214733733a5","slug":"71551982600-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक संघ ने नौ सूत्री मांगों को लेकर निकाला मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक संघ ने नौ सूत्री मांगों को लेकर निकाला मशाल जुलूस
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) ने गुरुवार को नौ सूत्री मांगों के समर्थन में मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में सभा किया, जिसमें आठ मार्च से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा के कापियों के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। जुलूस में प्राथमिक शिक्षक संघ, सीनियर बेसिक शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ अपना समर्थन दे रहा है। सभा के दौरान तय हुआ कि शिक्षक अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करेंगे।
गुरुवार को शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने सरस्वती इंटर कालेज के मैदान से जुलूस निकाल कर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। सभा के दौरान शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली सहित आठ अन्य मांगों को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। संघ के प्रांतीय मंत्री और संयोजक डा. राकेश सिंह ने कहा कि जिले में किसी भी हालत में मूल्यांकन कार्य नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर नरसिंह बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष सरोज कुमार सिंह , अतुल सिंह मुन्ना, सुधाकर सिंह, इंद्रपाल सिंह, जय प्रकाश सिंह, सैयद हसन सईद, दिलीप कुमार, सुनील कुमार सिंह, अनिल यादव, अरुण कुमार सिंह, संजय सिंह, सतीश सिंह, दयाशंकर यादव, पारसनाथ सिंह, धनंजय सिंह, प्रमोद सिंह आदि मौजूद थे। संचालन जिलामंत्री तेरस यादव ने किया।
इनसेट---
मूल्यांकन बंद संघर्ष समिति ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) का प्रतिनिधि मंडल मूल्यांकन बंद संघर्ष समिति के प्रदेश सदस्य और संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी से मिलकर नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आठ मार्च से शुरू हो रहे मूल्यांकन का शांतिपूर्ण तरीके से बहिष्कार करने की बात कहीं है।