फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसों में कार चालक की मौत, जीएसटी कमिशनर समेत नौ घायल

सड़क हादसों में कार चालक की मौत, जीएसटी कमिशनर समेत नौ घायल

Fri, 15 Feb 2019 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में कार चालक की मौत, जीएसटी कमिशनर समेत नौ घायल
जौनपुर। जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर स्थित सिकरारा बाजार के पास बुधवार की आधी रात को ट्रक से हुई टक्कर में कार चालक की मौत हो गई जबकि उसमे सवार राज्य कर जीएसटी कमिश्नर और तीन असिस्टेंट कमिश्नर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। जबकि अलग अलग हुए अन्य हादसों में पांच और लोग घायल हो गए। सिकरारा प्रतिनिधि के अनुसार जिले में तैनात राज्यकर जीएसटी कमिशनर श्याम सुंदर गुप्ता, असिस्टेंट कमिशनर ईश्वरचंद शर्मा, असिस्टेंट कमिश्नर खंड दो विपिन सोनकर, असिस्टेंट कमिश्नर खंड तीन संतोष द्विवेदी किसी वैवाहिक समारोह में शामिल होकर कार से जौनपुर शहर लौट रहे थे। रात में करीब 12:30 बजे वे सिकरारा बाजार के पास पहुंचे थे तभी कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। कार चालक बक्शा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ निवासी विजय बहादुर (34) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राज्य कर जीएसटी कमिश्नर और तीनों असिस्टेंट कमिश्नर घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार ट्रक में फंसकर 50 मीटर घिसटती रही। ट्रक की चपेट में आने से सड़क किनारे बैज नाथ की गुमटी को ध्वस्त कर दिया। तेज आवाज सुनकर आस पास के लोग पहुंच गए। सूचना पर थानाध्यक्ष भी पहुंच गए। पुलिस ने कार में फंसे चालक का शव बाहर निकाला और घायल चारो अधिकारियों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। केराकत प्रतिनिधि के अनुसार लाइनबाजार थाना क्षेत्र के कुंवरदा गांव निवासी रोहित यादव (30) किसी वैवाहिक समारोह में शामिल होने गाजीपुर गए थे। वहां से वह कार से घर लौट रहे थे। रात में करीब 12 बजे मुफ्तीगंज बाजार के पास पहुंचे थे तभी कार एक नीम के पेड़ से टकरा गई। कार सवार रोहित यादव गंभीर रूप से घायल हो गये। जब कि चालक बाल बाल बच गया। उन्हें एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उधर देवकली नई बाजार के पास गुरुवार को दिन में करीब दो बजे भूसा लदी पीकप से टकराकर सफारी खाईं में पलट गयी। हालांकि सफारी सवार बाल बाल बच गए। मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार सिकरारा थाना क्षेत्र के बनकी गांव निवासी दीपक सिंह (34) बुधवार की रात मछलीशहर से अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। वह आनापुर के पास पहुंचे थे तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। आस पास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर पहुंचाया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। करंजाकला प्रतिनिधि के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बबरखा गांव निवासी अनिल कुमार (38) निशा (35) पत्नी रामप्रसाद, उर्मिला (32) पत्नी रामश्रृंगार के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। वह ककोरगहना रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे थे तभी अनियंत्रित होकग बाइक समेत खाई में गिर गए। जिससे तीनों जख्मी हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed