{"_id":"5c588295bdec22093e7c016a","slug":"71549304469-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में दो हेक्टेयर तक जोत करने वाले 97 फीसदी हैं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में दो हेक्टेयर तक जोत करने वाले 97 फीसदी हैं किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिले में दो हेक्टेयर तक जोत वाले छह लाख 36 हजार 852 किसान हैं। इसमें से उन्हीं किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिलेगा, जो एक फरवरी 2019 से पहले लघु व सीमांत किसान हैं। कृषि विभाग द्वारा इन किसानों की राजस्व गांववार सूची आदि आंकड़े जुटाना शुरू कर दिया गया है। जिससे अगर किसानों को इस योजना का लाभ दिलाने की जिम्मेदारी कृषि विभाग को मिले तो समय से योजना का क्रियान्वयन हो सके। हलांकि उक्त निधि का लाभ किसानों को देने के लिए सरकार द्वारा अभी तक किसी विभाग को नोडल नहीं बनाया गया है।
बजट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत दो हेक्टेयर तक जोत वाले किसानों को सालाना छह हजार रुपये मदद का लाभ देने की घोषणा हुई है। साथ ही इस धनराशि को दो हजार रुपये की दर से तीन किश्तों में किसानों के बैंक खाते में भेजा जाना है। इसकी जानकारी लेने के लिए किसानों की भीड़ कृषि विभाग में जुटने लगी है। वहीं कृषि विभाग ऐसे किसानों का नाम सहित सूची जुटाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। बता दें कि जिले में कुल छह लाख 55 हजार किसान हैं जिसमें से छह लाख 36 हजार 852 किसान लघु व सीमांत हैं। सीमांत किसानों की संख्या पांच लाख 84 हजार 943 और लघु सीमांत किसानों की संख्या 51 हजार 909 है।
जौनपुर। जिले में कुल किसानों की संख्या छह लाख 55 हजार है। जिसमें से 18 हजार 148 बड़े किसान हैं, जो जिले में कुल किसानों की संख्या का तीन फीसदी है। इन किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत छोटे व सीमांत किसानों को सालाना छह हजार रुपये का बजट जारी हुआ। इसकेे बाद किसानों की सूची जुटाने की तैयारी शुरू की गई है। लघु व सीमांत किसानों का आंकड़ा एकत्रित किया जा रहा है। हलांकि अभी तक सरकार द्वारा किसी भी विभाग को नोडल नहीं बनाया गया है। लेकिन ऐतिहात के तौर पर हम अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं जिससे जिम्मेदारी मिलने पर हम इस योजना का क्रियान्वयन समयानुसार कर सकें।
जयप्रकाश
उप कृषि निदेशक