{"_id":"5c3b8b01bdec22738e369947","slug":"71547406081-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल पटरी चटकी, काशन के जरिए जलाई जा रही ट्रेनें ..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल पटरी चटकी, काशन के जरिए जलाई जा रही ट्रेनें ..
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मडिय़ाहूं। जौनपुर-प्रयागराज रेल खंड पर मड़ियाहूं क्षेत्र के सुदनीपुर गांव के पास रेल पटरी चटक गई है। यहां काशन के जरिए ट्रेने चलाई जा रही हैं। सुदनीपुर गांव के पास रविवार को सुबह टहल रहे गांव के लोगों ने रेल पटरी चटकी हुई देखी तो इसकी सूचना यूपी 100 और स्टेशन अधीक्षक मड़ियाहूं को दी।
स्टेशन अधीक्षक ने रेलवे के कर्मचारियों को मौके पर भेजकर जांच करवाई तो सुदनीपुर गांव के पास वाकई रेल पटरी चटकी हुई थी। स्टेशन अधीक्षक ने घटना की सूचना जफराबाद और जघंई स्टेशन अधीक्षक को भी दी। इस सूचना के दौरान ही इण्टरसीटी एक्सप्रेस जंघई स्टेशन पर पहुंच चुकी थी और गोदान डाऊन के भी आने का समय हो चुका था। सभी स्टेशनों के अधीक्षकों ने सूचना ड्राइवर को देते हुए ट्रेनों को काशन के जरिए चलाने की व्यवस्था सुनिश्चित किया। उसके पश्चात उक्त ट्रैक से इंटरसिटी व गोदान जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों को काशन के जरिए पार कराया गया। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि सुदनीपुर व जफराबाद के समीप पटरी चटकी हुई है जिसकी वजह से ट्रेनों को धीरे धीरे पास कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यर रेल लाइन अंग्रेजों के जमाने में बिछाई गई है। ट्रेनों का दबाव अधिक होने और ठंड के चलते पटरी चटकी हुई है। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि जिस स्थान पर पटरी चटकी है उसे ठीक करने के लिए कर्मचारी लगाए गए हैं। देर शाम तक पटरी ठीक कर दी जाएगी।
बीस मिनट रुकी रही मालगाड़ी
बदलापुर। जफराबाद-सुल्तानपुर रेल प्रखंड के रेलवे क्रासिंग फत्तूपुर के पास डंपर से रेलवे ट्रैक पर गिरी मिट्टी के कारण ट्रैक जाम हो गया। गेट मैन लव कुमार पांडेय की सूझबूझ से रेल हादसा होते-होते बच गया। शनिवार की सुबह 8.35 बजे लखनऊ से वाराणसी जा रही मालगाड़ी जैसे ही उक्त रेलवे क्रासिंग पर पहुंचने वाली थी। तभी गेटमैन की निगाह ट्रैक पर जमा मिट्टी पर पड़ी। इसके बाद गेटमैन ने लालझंडी दिखाकर ट्रेन को दस मीटर पहले रोक दिया। इसके बाद ट्रैक की सफाई रेलकर्मियों द्वारा की गई। बीस मिनट बाद मालगाड़ी अपने गंतव्य को रवाना हो सकी। इस दौरान क्रासिंग बंद होने के कारण हाइवे पर दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं।