फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   71 illegal firecracker shops operating in the district even after the notice

नोटिस के बाद भी जनपद में चल रही 71 अवैध पटाखों की दुकानें

Sun, 31 Oct 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
71 illegal firecracker shops operating in the district even after the notice
जनपद में 71 स्थानों पर अवैध रूप से पटाखें बेचे जा रहे हैं। जिन्हें एक साल फिर नोटिस भेजने की तैयारी की गई है। हालांकि प्रशासन इस कार्य को लेकर कितना गंभीर है यह इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है उसे एक साल बाद ऐसे लोगों की याद आई है।
विज्ञापन

जनपद में 169 लोगों ने पटाखे बेचने का लाइसेंस लिया है। जिन्हें कई साल पहले प्रशासन ने इस शर्त पर लाइसेंस जारी किया था कि वे घनी आबादी में ये व्यवसाय नहीं करेंगे। लेकिन, समय बीतने के साथ-साथ इस शर्त को नजर अंदाज कर दिया गया। कई स्थानों पर छिपे तौर पर पटाखे बनाने का भी काम शुरू कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि पिछले 13 साल में 18 लोगों की मौत हो गई। हालांकि हर बार दीपावली नजदीक आने पर इनपर सख्ती बरती जाती है। लेकिन, त्योहार समाप्त होते ही मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। पिछले साल ही 73 लोगों का लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। लेकिन, यह कार्रवाई नोटिस देने के साथ ही समाप्त हो गई। हालांकि इस बार भी त्योहार आने पर 71 लोगों के लाइसेंस निरस्त करने प्रक्रिया शुरू हुई है। अग्निश्मन विभाग ने इन सभी लोगों की लिस्ट तैयार कर डीएम को प्रेषित किया है। इनमें सदर क्षेत्र में 6, जफराबाद में 3, शाहगंज में 12, सरपतहां में 1. खेतासराय में 4, केराकत, जलालपुर, रामपुर, बदलापुर, मछलीशहर और मीरगंज इलाके में दो-दो, गौराबादशाहपुर व नेवढिया में एक, मड़ियाहूं में 9 ऐसे लाइसेंस धारी शामिल हैं, ये ऐसे लाइसेंसधारी हैं, जिनकी पूर्व में मौत हो चुकी है अथवा वे आबादी वाले इलाके में पटाखे बेचने का काम करते हैं। इनमें कुछ तो ऐसे जो अवैध रूप से पटाखे बनाने का भी काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed