फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   70 lakhs will change the face of seven cooperative societies

Jaunpur News: 70 लाख से सात सहकारी समितियों की बदलेगी सूरत

Thu, 24 Apr 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
70 lakhs will change the face of seven cooperative societies
जौनपुर। जनपद के चार ब्लॉकों की जर्जर सात बीपैक्स साधन सहकारी समितियों को 70 लाख से दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए शासन ने बजट जारी कर दिया है। प्रति समिति में 10 लाख रुपये खर्च होंगे। आने वाले समय में इन समितियों को क्रय केंद्र में तब्दील किया जा सकता है। इससे किसानों को खाद, बीज प्राप्त करने में सहूलियत मिलेगी। जिले के 21 ब्लॉकों में कुल 204 साधन सहकारी समितियों का संचालन हो रहा है। यहां से किसानों को उर्वरक के साथ ही केसीसी लोन आदि की सुविधा मिलती है। केंद्र में सहकारिता मंत्रालय बनने के बाद साधन सहकारी समितियों का नाम बदलकर बी-पैक्स कर दिया गया है। सरकार समितियों को विभिन्न व्यवसायों से जोड़कर इन्हें समृद्ध बना रही है। वहीं, जर्जर हो चुकी समितियों को दुरुस्त भी किया जा रहा है। चार ब्लॉकों में सात समितियों के मरम्मत के लिए शासन की ओर से 70 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। प्रति बीपैक्स में 10 लाख खर्च किया जाएगा। काम होने के बाद इन समितियों पर भंडारण की व्यवस्था सही हो जाएगी। भविष्य में इनको धान, गेहूं खरीद के लिए क्रय केंद्र भी बनाया जा सकेगा। इससे किसानों को लाभ होगा।
विज्ञापन

इन बी पैक्स समितियों का होगा कायाकल्प-करंजाकला ब्लॉक के साधन सहकारी समिति जंगीपुर खुर्द, करंजाकला में कोठवार, शाहगंज में साधन सहकारी समिति जपटापुर, मानीकला,जगदहां खुटहन में साधन सहकारी समिति पट्टी नरेंद्र पुर की मरम्मत होगी। इन समितियों के जर्जर होने से बारिश के दिनों दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इन समितियों का कायाकल्प होने से किसानों जहां उर्वरक प्राप्त करने में सहूलियत मिलेगी। इसके अलावा क्रय केंद्र बनाए जाने पर गेहूं, धान किसान आसानी बेंच सकेंगे।
विज्ञापन

जिले की सात समितियों के जीर्णोद्धार के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। प्रति साधन सहकारी समितियों में 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। काम शुरू करा दिया गया है। जल्द ही सभी की मरम्मत करा दी जाएगी। इससे किसानों को सहूलियत मिलेगी। -अमित पांडेय, एआर सहकारिता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed