फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   70 hopes will be over

70 आशाओं की खत्म होगी सेवा

Tue, 31 Dec 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
70 hopes will be over
जौनपुर। कार्यों में लापरवाही बरतने वाली 70 आशाओं के खिलाफ डीएम ने सेवा समाप्ति की संस्तुति की है। डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित आशाओं को नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य समिति की पिछले दिनों हुई समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आशाओं के स्तर पर लापरवाही बरतने का मामला सामने आया था। तमाम आशाएं घर-घर नहीं पहुंच रही। इसके चलते परिवार कल्याण के कार्यक्रमों पर बुरा असर पड़ रहा है। गर्भवती महिलाओं, बच्चों का टीकाकरण, सरकारी अस्पतालों में प्रसव आदि में कमी पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए ऐसी 90 आशाओं की सोमवार को बैठक बुलाई थी। उन्हें बैठक में आकर भूल सुधार का अंतिम मौका दिया गया था। तय समय पर शुरू हुई बैठक में सिर्फ 20 आशाएं ही पहुंची। इससे नाराज डीएम ने शेष 70 आशाओं के सेवा समाप्ति की सिफारिश करते हुए स्वास्थ्य विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीएम के निर्देश के बाद सभी को नोटिस जारी कर दिया गया है। सीएमओ डॉ.रामजी पांडेय ने बताया कि चिकित्साधिकारी ने बताया कि जिले के 21 ब्लाकों में लगभग 3817 आशा कार्यकत्रियां तैनात हैं। स्वास्थ्य को लेकर किए गए काम की निगरानी विश्व स्वास्थ्य संगठन खुद करता है। इसके बाद रिपोर्ट डीएम को सौंपता है। सर्वेक्षण में पता चला कि बक्शा, मड़ियाहूं, रामपुर, रामनगर, मछलीशहर, बदलापुर, महराजगंज समेत कई ब्लाकों की आशा कार्यकत्रियां मंशा के अनुसार काम नहीं कर रही हैं। 70 आशाओं को सेवा समाप्ति से पूर्व नोटिस दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed