फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   698 certificates and services were provided instantly at the one-day governance camp.

Jaunpur News: वन डे गवर्नेंस शिविर में 698 प्रमाणपत्र व सेवाएं तत्काल उपलब्ध कराई गईं

Wed, 01 Jul 2026 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
698 certificates and services were provided instantly at the one-day governance camp.
विज्ञापन

तहसील सभागार मड़ियाहूं में सोमवार को वन डे गवर्नेंस का आयोजन उप जिलाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को विभिन्न राजस्व एवं नागरिक सेवाओं का त्वरित लाभ एक ही दिन में उपलब्ध कराना रहा। शिविर के दौरान कुल 287 आय प्रमाणपत्र, 174 जाति प्रमाणपत्र, 182 निवास प्रमाणपत्र, 30 खतौनी में नाम संशोधन, दो राशन कार्ड संशोधन, दो नए राशन कार्ड तथा 21 जन्म प्रमाणपत्र जारी कर संबंधित आवेदकों को मौके पर ही उपलब्ध कराए गए। सेवाओं के त्वरित निस्तारण से लाभार्थियों ने संतोष व्यक्त किया। उप जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि जनहित से जुड़े मामलों का समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को सरल, सुलभ और प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर तहसीलदार राकेश कुमार, नायब तहसीलदार संदीप गुप्ता, कस्बा लेखपाल प्रमोद श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed