{"_id":"63238010ce9a5004ed150449","slug":"690-investigations-were-done-in-15-days-seven-new-tb-patients-were-found-jaunpur-news-vns674345826","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन में 690 की हुई जांच, सात नए टीबी के मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन में 690 की हुई जांच, सात नए टीबी के मरीज मिले
विज्ञापन
जौनपुर। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में 15 दिन में 690 लोगों की जांच की गई, जिसमें सात नए टीबी के मरीज मिले हैं। सभी का विभागी की ओर से नि:शुल्क इलाज किया जाएगा।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि टीबी रोगियों को चिह्नित करने और उनके इलाज के लिए 30 सितंबर तक अभियान चलेगा। प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बीते दो साल में जिले में 3675 टीबी रोगियों को चिह्नित किया गया है।
रोगियों को ठीक करने के लिए प्रोटीनयुक्त आहार भी दिया जा रहा है। जन सहयोग से 3014 मरीजों को पौष्टिक आहार का कीट भी दिया जा चुका है। इस समय जिले में 4376 क्षय रोगियों का उपचार चल रहा है। उन्होंने टीबी रोग से बचने के लिए लोगों को उपाय भी बताया।
विज्ञापन
जिला क्षय रोग अधिकारी ने कहा कि क्षय रोगियों केे पांच सौ रुपये महीने भी दिया जाता है। क्षय रोग उन्मूलन अभियान के जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी) सलिल यादव ने बताया कि 2022 में प्रथम किस्त के रूप में 58.50 लाख की धनराशि तथा द्वितीय किस्त के रूप में 55 लाख की धनराशि टीबी रोगियों के खाते में भेजी जा चुकी है। घर-घर जाकर सर्वे करने 185 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से अभियान चलाया जा रहा है।