फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   6.80 crores did not come after time, drug warehouse remained incomplete

Jaunpur News: समय बीतने के बाद नहीं आया 6.80 करोड़, अधूरा रह गया ड्रग वेयर हाउस

Sun, 28 Jul 2024 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
6.80 crores did not come after time, drug warehouse remained incomplete
गौराबादशाहपुर। दवा और उपकरणों के रखरखाव के लिए गौराबादशाहपुर नगर पंचायत में 9.80 करोड़ से बनने वाला ड्रग वेयर हाउस का निर्माण पैसे के अभाव में नहीं बन पाया। उसकी समय सीमा पांच जनवरी 2024 भी बीत चुकी है। अवर अभियंता के मुताबिक अभी तक केवल तीन करोड़ रुपये ही मिले हैं, शेष 6.80 करोड़ रुपये मिलने के बाद निर्माण पूरा हो जाएगा। ड्रग वेयर हाउस के अधूरा रह जाने से दवाओं के रख रखाव में परेशानी हो रही है। नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रग वेयर हाउस का निर्माण 6 अप्रैल 2023 को शुरू हुआ था। निर्माण कार्य सीएनडीएस करा रही है। क्षेत्रीय लोगों की मानें तो निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। निर्धारित समय पूरा होने के बाद भी कार्य पूरा नहीं हो पाया है। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस ने भवन की दीवार खड़ी कर छत तो ढाल दी है। बाकी कार्य अधूरे ही हैं। अभी तक टीवी अस्पताल परिसर के पुराने भवन में दवाइयां रखी जा रही हैं। उसी में कर्मचारी भी बैठ रहे हैं।
विज्ञापन

-----------

4000 स्क्वायर मीटर में बन रहा भवन

सरकारी दवाओं को सुरक्षित रखने के लिए सरकारी अस्पताल परिसर में 4000 स्क्वायर मीटर में ड्रग वेयर हाउस का निर्माण कराया जा रहा है। दवा रखने के लिए जगह नहीं होने के कारण दवाएं खत्म होने के बाद कई दिनों तक दवा आने का इंतजार करना पड़ता है। इसके निर्माण के बाद दवा व उपकरणों के रखरखाव की समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन


----------------

वर्जन---

ड्रग वेयर हाउस के निर्माण के लिए पूरा पैसा नहीं मिलने के कारण निर्माण समय से पूरा नहीं हो पा रहा है। नौ करोड़ से अधिक का प्रोजेक्ट है। अभी तक केवल तीन करोड़ ही रुपये ही मिले हैं। धन मिलने के बाद ही निर्माण पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-जियाराम सोनकर, अवर अभियंता निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed