{"_id":"5f40082c8ebc3e71905c8c86","slug":"66-new-corona-patients-including-four-policemen-found-jaunpur-news-vns542692461","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार पुलिसकर्मियों समेत कोरोना के 66 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार पुलिसकर्मियों समेत कोरोना के 66 नए मरीज मिले
विज्ञापन
जौनपुर। बदलापुर थाने के एक दरोगा और तीन पुलिसकर्मियों समेत शुक्रवार को जिले कोरोना के 66 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। नए मरीजों को मिलाकर अब कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 3330 हो गई। इसमें 616 केस एक्टिव हैं। अब तक 41 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
नए मरीजों की पहचान के लिए शुक्रवार को भी जिले में जगह-जगह कैंप लगाकर मरीजों को सैंपल लिया गया। रैपिड एंटीजन किट से भी जांच की गई। सिरकोनी ब्लाक के नेहरुनगर स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने डॉक्टर बैजा के नेतृत्व में शुक्रवार को नाथूपुर और राजेपुर में कोराना जांच की गई। नाथूपुर गांव में 18 लोगों की जांच हुई, सभी नेगेटिव पाए गए। राजेपुर में 4 युवकों की जांच में तीन पॉजिटिव मिले। तीनों युवकों को होम आइसोलेट किया गया है। शनिवार को परिजनों और आसपास के सभी ग्रामीणों की जांच, कैंप लगाकर की जाएगी। महराजगंज सीएचसी की टीम ने सवंसा अनुसूचित बस्ती में कोरोना संक्रमण जांच के लिए शिविर में कुल 42 लोगों का सैंपल लिया गया। डॉ. रमेश यादव ने बताया कि सभी सैंपल को पीजीआई भेजा जाएगा। धर्मापुर ब्लाक के नयनसंड गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिविर लगाकर 50 लोगों का सैंपल लिया गया। पांच लोग पॉजिटिव मिले। टीम में सीएचसीगौराबादशाहपुर के अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार, सुधीर मौर्य, सरोज विश्वकर्मा, विनोद जोशी शामिल रहे। सुजानगंज ब्लाक कार्यालय में कई कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर शुक्रवार को स्वास्थ्य टीम ने ब्लाक के अन्य 43 कर्मचारियों की जांच की। इसमें एक कर्मचारी पॉजिटिव मिला। बदलापुर थाने के पुलिसकर्मियों का सैंपल सीएचसी पर लिया गया था। इसमें एक दरोगा और तीन अन्य पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सभी को कोविड-19 के एल-1 अस्पताल भेजा गया है। नगर पंचायत के ईओ डॉ. महेंद्र ने थाना परिसर को सैनिटाइज कराया। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 1420 सैंपल के रिजल्ट प्राप्त हुए। इसमें 66 पॉजिटिव हैं। 27 सैंपल ऐसे हैं, जिनको दोबारा सैंपल लेकर के भेजा जाना है। पहले से भर्ती 13 मरीज स्वस्थ भी हुए। विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित शिविरों में 1295 सैंपल किए गए। अब तक 69604 सैंपल किए जा चुके हैं, जिसमें 64801 का रिजल्ट आ गया है।
मास्क न होने पर 14 गाड़ियों का हुआ चालान
महराजगंज। तेजी बाजार चौकी अंतर्गत नवागत चौकी इंचार्ज प्रेम नरायन सिंह ने कंधी पुल पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर दो पहिया-चार पहिया वाहनों की चेकिंग की। हेलमेट, मास्क और तीन सवारी के मामले में 14 गाड़ियों का चालान कर दिया गया।