फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   623 couples got married on the first day of Jaunpur Mahotsav

Jaunpur News: जौनपुर महोत्सव में पहले दिन 623 जोड़ों की हुई शादी

Wed, 25 Mar 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
623 couples got married on the first day of Jaunpur Mahotsav
शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव में नव विवाहित जोड़ों के साथ जिले के प्रभारी मंत्री एके शर् - फोटो : संवाद
शाही किला में मंगलवार को तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव शुरू हुआ। पहले दिन सामूहिक विवाह में 623 जोड़ों की शादी हुई। इनमें 11 मुस्लिम जोड़े भी शामिल रहे। बुधवार को महोत्सव में भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव समेत कई कलाकार प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

नवविवाहित जोड़ों को प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा, राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने आशीर्वाद दिया।
इस दाैरान जिले के प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में आने वाली आर्थिक कठिनाइयों को दूर करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।
विज्ञापन

योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस आयोजन में सभी धर्मों के रीति-रिवाजों का सम्मान करते हुए विवाह सम्पन्न कराए जाते हैं। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। असहाय परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करना शासन की प्राथमिकता है। इस माैके पर अपना दल एस के मड़ियाहूं से विधायक डॉ. आरके पटेल, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशू, नगर पलिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed