{"_id":"5c913995bdec2213ec621eb4","slug":"61553021333-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में चढ़ा होली का रंग सज गई दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में चढ़ा होली का रंग सज गई दुकानें
विज्ञापन
जौनपुर। होली नजदीक आते ही बाजार में रंगों की दुकानें जगह-जगह सज गई हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बाजार होली के सामानों से गुलजार हो गए हैं। रंग, अबीर के साथ पिचकारी और मुखौटे से बाजार सज गया है। मोदी और योगी मुखौटे बच्चों को अपनी ओर खूब आकर्षित कर रहे हैं। बाजार में एक से बढ़ कर एक पिचकारी दिखाई पड़ रही है। होली में इस बार त्योहार पर हर्बल गुलाल की डिमांड देखी जा रही है। होली पर्व पर रंग, पकवान और नए कपड़ों का खास महत्व रहता है। दुकानों पर भी मेवा, मैदा और वनस्पति के खरीदारों की भीड़ दिख रही है। बाजार में गठबंधन पेडा और भाजपा बर्फी की धूम दिख रही है। मोटू पतलू और एयर गन की पिचकारियां बच्चों को खूब भा रही है। बाजार में एके 47 की पिचकारियां भी पहुंच गई है। बैलून वाली पिचकारियां भी बाजार में पहुंच गई है। दुकानों पर गुझिया के सामानों की खूब खरीदारी हो रही है। सुबह से देर रात कर दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लग रही है। इस बार लोग रंगों की खरीददारी करने में सावधानी बरत रहे हैं। कार्टून और खिलौनों वाली पिचकारी की भी डिमांड देखी जा रही है। बाजार में फिल्मी हस्तियों के मुखौटों के साथ साथ क्रिकेट और अन्य खिलाड़ियों के मुखौटे खूब बिक रहे है। केराकत: रंगों का त्योहार होली को लेकर केराकत नगर, देवकली, आजाद नगर, शिवनगर, मुफ्तीगंज, बेलांव, पेसारा व सर्की बाजारों में दुकानें सज गयी हैं। होली के पर्व के चलते खाद्य पदार्थों के दरों में काफी बढ़ोतरी हो गयी। महराजगंज: क्षेत्र की सभी बाजारों में रंग और अबीर के अलावा होली के सामानों की बिक्री हो रही है। डोरेमॉन, छोटा भीम आदि तरह की पिचकारी, टैटू व राजनीतिक नेताओं के मुखौटे, राजनीतिक पार्टियों के कलर के अबीर गुलाल भी बाजारों में सज गए हैं। सिंगरामऊ: होली को देखते क्षेत्र की बाजारों में रंगों और पिचकारियों की दुकानें सज गई है। रंगों के साथ हर्बल रंग भी बाजार में उपलब्ध हैं। एक से एक खूबसूरत पिचकारियां भी उपलब्ध हैं। मिकी-डोनाल्ड जैसे कई कार्टून इन पिचकारियों पर छपे हुए हैं।
गठबंधन पेड़ा और भाजपा बर्फी की धूम
जौनपुर। होली पर बाजार में इस बार गठबंधन पेड़ा और भाजपा बर्फी की धूम है। भाजपा पेड़ा हल्का केसरिया कलर में बना है। जबकि गठबंधन पेड़ा दो रंगों से सभी को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। बाजार में दोनों की कीमत 320 रुपये किलो है। दुकानदार फिरतू राम पपड़ी वाले का कहना है चुनाव को ध्यान में रखकर दोनों मिठाईयों को बनाया गया है। बाजार में दोनों मिठाईयों की अच्छी मांग है। जबकि गुझिया 360 किलो के भाव से बिक रहा है।
त्योहार को लेकर बाजार में बढ़े सब्जियों के दाम
जौनपुर। होली के त्योहार को लेकर बाजार में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। टमाटर 30 से 40 रुपये किलो, बैगन तीस रुपये किलो, कोहड़ा, तीस से चालीस रुपये किलो, कटहल चालीस से पचास रुपये किलो, शिमलामिर्च पचास से साठ रुपये किलो, हरी मटर चालीस रुपये किलो, लौकी बीस से पच्चीस रुपये किलो बिक रही है। सब्जी की खरीददारी के लिए मंडी में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
खोवा मंडी में ग्राहकों की रही भीड़
जौनपुर। होली के त्योहार को लेकर मंगलवार को खोवा मंडी में ग्राहकों की भीड़ रही। मंगलवार को 280 से 320 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खोवा की बिक्री हुई। गुझिया बनान के लिए लोगों ने जमकर खोवा की खरीददारी की। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक दुकानों पर खरीददारी के लिए देर रात तक भीड़ लग रही है।
आपसी एकता की मिशाल है होली का त्योहार
केराकत। उपजिलाधिकारी आयुष कुमार चौधरी ने कहा कि होली एक ऐसा पर्व है जिसमें सभी गिले शिकवे भूलकर एक दूसरे से लोग गले मिलते हैं। इसमें हर किसी को एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए। वह मंगलवार को तहसील बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि होली का पर्व रंगों का है। सभी को हर्षोल्लास के साथ होली मनाना चाहिए। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने होली पर गीत व कविताओं व शायरी सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ देवनाथ मिश्र, महेंद्र शंकर पांडेय, श्रीपति सिंह, नम: नाथ शर्मा, राजेश पांडेय, शारदा प्रसाद यादव, मान्धाता सिंह आदि ने विचार व्यक्त किया।
होली से पहले स्कूलों में खूब उड़े अबीर गुलाल
सिकरारा। क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों ने होली की छुट्टी के पहले मंगलवार को एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली खेली। नन्हें मुन्नों में इस रंगीले पर्व को मनाने की तैयारी पहले से ही थी। उन्होंने होली गीत पर जम कर ठुमके भी लगाये। बीआरसी पर शिक्षकों ने बीइओ राजीव यादव के साथ जम कर होली खेली। हालत यह हुई कि लोग एक दूसरे के चेहरे को देख देख कर खूब ठहाके लगाये। गले मिल कर बधाई दी। श्री यादव ने होली जैसे पवन पर्व पर सारे गिले शिकवे भुला कर आपसी सौहार्द व भाई चारे के साथ होली मनाने की अपील किया। पूर्व एबीआरसी सुशील उपाध्याय ने रंग बरसे भीगे चुंदर वाली होली गीत सुनाया तो माहौल पूरी तरह होलियाना हो गया। प्रमुख रूप से प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अमित सिंह, अनुपम श्रीवास्तव, सीमा उपाध्याय, अनुपम श्रीवास्तव, राजेंद्र यादव, मृत्युंजय सिंह, डा. संतोष सिंह, मास्टर ट्रेनर सुनील सिंह आदि रहे।