जौनपुर। कायस्थ कल्याण समिति महिला शाखा का मंगलवार को शास्त्री कान्वेंट स्कूल कालीकुत्ती में अभिनंदन व परिचय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें महिलाओं को सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. अशोक अस्थाना, संरक्षक प्रदीप श्रीवास्तव, महिला शाखा की पूर्व अध्यक्ष किरन श्रीवास्तव ने भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। अध्यक्ष डा. अशोक अस्थाना ने महिला सशक्तिकरण का याद दिलाया। कहा कि महिलाओं को एकजुट होकर समाज के लिए और बिरादरी के लिए कार्य करना चाहिए। किरन श्रीवास्तव ने महिलाओं को घर के कामों के अलावा समाज के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। प्रदीप श्रीवास्तव ने कहा यह समय महिलाओं का है और उनका पूरा सम्मान है। साथ ही महिलाओं की एक अच्छी टीम बनाने के लिए अध्यक्ष को शुभकामना व बधाई दिया। इसके अलावा डा. जान्हवी, डा. आकांक्षा, अर्पणा, रोली ने भी अपने -अपने विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम का संचालन महासचिव मधुलिका अस्थाना ने किया। जबकि गौरव श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर मृदुला श्रीवास्तव एडवोकेट, ज्योति श्रीवास्तव, डा. अपर्णा श्रीवास्तव, ललिता श्रीवास्तव, डा. आकांक्षा श्रीवास्तव, रोली श्री, अनुराधा श्रीवास्तव, डा. पूनम श्रीवास्तव, सुनीता श्रीवास्तव, रेखा श्रीवास्तव, रूपम श्रीवास्तव, मधु श्रीवास्तव, अन्नू श्रीवास्तव आदि उपस्थित रही।