फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   संघ का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित और सामर्थ्यवान बनाना

संघ का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित और सामर्थ्यवान बनाना

Mon, 21 Jan 2019 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
संघ का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित और सामर्थ्यवान बनाना

विज्ञापन
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत कार्यवाह बांकेलाल यादव ने कहा कि आरएसएस का जन्म हिंदू समाज को बलशाली, संगठित और सामर्थ्यवान बनाने के लिए हुआ है। रविवार को शहर के परमानतपुर स्थित जेएमडी पब्लिक परिसर में आयोजित महामना साप्ताहिक मिलन वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की यात्रा 93 वर्ष से अधिक की हो गई है। संघ अपने स्थापना काल से ही हर व्यक्ति में राष्ट्र चेतना जागृत करने का काम कर रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सहकारी पीजी कालेज मिहरावां के प्राचार्य डा. सत्येंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आरएसएस ने सामाजिक आयाम के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा का प्रतिमान बढ़ाया है। जिन-जिन क्षेत्रों में कार्यरत हैं, वहां पूरी प्रमाणिकता और निष्ठा से मां भारती का मस्तक ऊंचा कर रहे हैं। इससे पूर्व साप्ताहिक मिलन में स्वयं सेवकों ने योग और आसन का प्रदर्शन किया। शैलेंद्र निषाद ने एकल गीत प्रस्तुत किया। अनिल शुक्ल ने गणगीत सुनाया। बृजेश पांडेय ने सुभाषित कराया। अनुभव त्रिपाठी ने अमृत वचन कराया। मुख्य शिक्षक रविंद्र सिंह ने परिचय कराया। इस मौके पर प्रदीप कुमार ने शाखा लगाया। जिला संपर्क प्रमुख अरुण कुमार पांडेय ने योग कराया। संचालन संतोष त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर धर्मवीर, राजकिशोर, नारायण दास, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, डा. राधेश्याम सिंह, विवेक शुक्ल, सुभाष शुक्ल, बृजमोहन, ब्रह्मेश शुक्ल, नीतू सिंह, किरन मिश्र, मनोज तिवारी, सुधाकर उपाध्याय, श्रीकांत सोलंकी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed