फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   52 out of 585 complaints were resolved on Complete Solution Day.

Jaunpur News: संपूर्ण समाधान दिवस पर 585 में से 52 शिकायतों का हुआ निस्तारण

Sun, 04 Aug 2024 02:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
52 out of 585 complaints were resolved on Complete Solution Day.
जौनपुर। जिले की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान का आयोजन हुआ। जिसमें कुल 585 शिकायतें आई जिसमें महज 52 शिकायतों का ही निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम की अध्यक्षता में तहसील मछलीशहर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 192 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। इसमें से एक भी निस्तारण नहीं हो सका, उन्होंने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि समाधान दिवस पर आने वाली शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक लेते हुए त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण कराएं तथा शिकायतकर्ता से फीडबैक अवश्य प्राप्त कर लें। कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस मौके पर उप जिलाधिकारी मछलीशहर, तहसीलदार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बदलापुर तहसील सभागार में एसडीएम संतबीर सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 68 जरूरतमंदों ने समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र दिया। मौके पर सात का निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण के लिए सौंप दिया गया। शाहगंज तहसील सभागार में समाधान दिवस उपजिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें 91 प्रार्थना पत्र दिए गए। जिसमें से मौके पर 15 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। मड़ियाहूं तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 42 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें छह का मौके पर निस्तारण किया गया। केराकत: एसडीएम सुनील कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में 192 प्रार्थना पत्र पड़े। जिसमें से 24 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

-------

बंजरभूमि पर अवैध मस्जिद व धार्मिक कट्टरता फैलाने का आरोप

केराकत। चंदवक के ग्राम सभा उमरवार निवासी सप्तऋषि शुक्ला ने समाधान दिवस पर बंजरभूमि पर अवैध मस्जिद तामीर करने व धार्मिक कट्टरता फैलाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि अवैध मदरसे की आड़ में कट्टरपंथी दबंग बंजर खाते की भूमि पर कब्जा करके मस्जिद तरमीन करा लिया है। मस्जिद को ध्वस्तिकरण से बचाने के लिए अज्ञात लोगों की भीड़ का जमावड़ा लगाया जाता है। उक्त जमीन को वक्फ बोर्ड की सम्पति बनाने का सड़यंत्र रचने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed