{"_id":"5c759452bdec224c80718d58","slug":"51551209554-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर जगह जश्न, वायुसेना के पराक्रम को लोगों ने किया सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर जगह जश्न, वायुसेना के पराक्रम को लोगों ने किया सलाम
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह करने वाली एयरफोर्स के जवानों के शौर्य को शहरवासियों ने सलाम किया है। वंदे मातरम , भारत माता की जय के नारे लगाएं गए। जगह - जगह पटाखें छोड़कर एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई गई। इस करारे जवाब से लोग खुशी से झूम उठें।
पुलवामा आतंकी हमले के बाद लोग गम एवं गुस्से में थें। कई दिनों तक पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे, पुतला फूंका गया और लोगों ने जगह - जगह श्रद्वाजंलि दी। ओलंदगंज में माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने लोगों में मिठाइयां बांटकर खुशी मनाया। रोडवेज मंच ने रोडवेज तिराहे पर पटाखा फोड़कर एक दूसरे को मिठाई खिलाया। इस मौके पर रजनीश सिंह, रोहित सिंह, प्रदीप तिवारी, जियालाल मौर्य, सुरेश निषाद, श्रीकांत सिंह, सुरेश आदि मौजूद रहे। हनुमान घाट पर स्वर्णकार कारीगर संघ ने आतिशबाजी कर खुशी जताया। इस मौके पर अरविंद सेठ, रविंद्र सेठ, नीरज सेठ, संजय जायसवाल, मंगल सिंह, अमर जौहरी, लवकुश सेठ आदि मौजूद रहें।
डीडीएस संस्था द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्तम्भ पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। जश्न मनाते हुए विद्यार्थियों ने कहा कि इंडियन आर्मी के द्वारा किये गए सर्जिकल स्ट्राइक में तीन सौ से ज्यादा आतंकी मारे गए जिससे दूसरे आतंकियों को सबक मिलेगा और वे इस तरह की नापाक हरकत करने से पहले कई बार सोचने को मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर गुरूपाल सिंह, दीपेश कनौजिया, दिलरुबा परवीन, कुमकुम तिवारी, अंतिमा एकता, महिमा, रजिया, अंकित, जफर, निशा, सोनी, शौर्य, रानी, प्रवेश, शाहनवाज, योगेंद्र, सुशांत, फैजखां, शिवांसु, हिमांशु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सनजान्स पब्लिक स्कूल निकट पालिटेक्निक चौराहा में बच्चों व शिक्षकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य यूपी.सिंह ने बच्चों को संबोधित किया। रते हुए कहा पाकिस्तान का आतंकी संगठन विद्यालय परिसर में लड्डू बांटा गया। इस मौके पर समाजसेवी विक्रम कुमार गुप्त, विनय सिंह, रजनीश कुमार, सुमन सिंह, कंचन सिंह, अनुपमा सिंह, सुनीता सिंह, प्रियंका यादव, प्रीतिलता सहाय, वंदना सिंह ,प्रशांत सिंह, शिवानंद दूबे ,विकास वर्मा,आशुतोष तिवारी आदि मौजूद रहें। हिंदू समाज वाहिनी के संस्थापक अनिल निगम के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हाथों में तिरंगा लेकर पूरे नगर में भ्रमण कर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। जुलूस महात्मा गांधी तिराहे पर सभा में परिवर्तित हो गया। वक्ताओं ने कहा कि हमारे देश की सेना इसी तरह पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देती रहेगी। जुलूस में मुख्य रूप से मोहन चौरसिया ,श्याम दत्त दुबे ,अनिल गुप्ता, संतोष गुप्ता ,मनोज चौरसिया ,अनिल निगम आदि लोग मौजूद रहे।
बदलापुर पड़ाव से तिरंगा जुलूस निकाला
जौनपुर। भारत के वायु सेना के द्वारा पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने की खुशी एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष इमरान बंटी के नेतृत्व में जिला कार्यालय बदलापुर पड़ाव से तिरंगा जुलूस निकाला गया। आतिशबाजी व पटाखा फोड़ कर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे मिठाई खिलाई और जनता में वितरित की गई।
जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि आज देश के लिए फ़ख़्र की बात है और देश ने 40 सीआरपीएफ के शहीद जवानों का बदला ले लिया। उन्होंने कहा कि अब आवश्यकता है कि इस्लामाबाद और कराची पर हमला कर हाफिज सईद,और लखवी को गिरफ्तार कर भारत लाने की। इस अवसर पर जिला महासचिव शाहनेयाज अहमद, सचिव अयाज खान, कोषाध्यक्ष जावेद सिद्दीकी, लीगल सेल महासचिव दिलशाद एडवोकेट, नगर प्रभारी मोहम्मद मेराज, आरिफ जुबैर, आसिफ सिद्दीकी, सलमान, यूनुस फैसल उस्मान, शेर अली उपस्थित रहें।
अधिवक्ता उत्साहित, निकाला जुलूस, की नारेबाजी
मछलीशहर। भारतीय सेना द्वारा पीओके में घुसकर आतंकी कैंप पर हमला करके 300 आतंकियों को मौत के घाट उतारने से उत्साहित अधिवक्ताओं ने तहसील में जुलूस निकाला और नारेबाजी करते हुए शौर्य दिवस मनाया। वकीलों ने जाबाज सैनिकों को पुलबामा हमले का बदला लेने के लिए बधाई दी है। तहसील के अधिवक्ताओं को जैसे ही भारतीय सेना के पराक्रम की सूचना मिली खुशी से गदगद हो गए। तहसील परिसर भारत माता की जय ,वन्देमातरम,जय जवान जय किसान के नारों से गूंज उठा । अधिवक्ताओं ने कहा कि देश के प्रधानमन्त्री ने पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को बदला लेकर सच्ची श्रद्धांजलि दी है । इसकी जितनी तारीफ की जाय कम है । देश की सेना और सैनिकों के पराक्रम पर गर्व है। सभा को वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चन्द्र सिन्हा, अध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, नागेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, यज्ञ नारायण सिंह, अशोक श्रीवास्तव, अजय सिंह, हरिनायक तिवारी, मनमोहन त्रिपाठी, इंदू प्रकाश सिंह, वीरेंद्र भाष्कर यादव, विकास यादव , रमेश बाबा ,सहित अन्य अधिवक्ताओ ने भाग लिया ।