{"_id":"5c6c4bd8bdec22736e4ecf51","slug":"51550601176-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड के लिए चक्कर काटने को विवश हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड के लिए चक्कर काटने को विवश हैं लोग
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। लोगों को आधार कार्ड बनवाने के लिए चक्कर काटना पड़ रहा है। यूनियन बैंक में सुबह 10 बजे से लेकर शाम तक आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों की भारी भीड़ लग रही लेकिन कंप्यूटर खराब होने के कारण काम नहीं हो पाया।
महराजगंज ब्लाक के 102 गांवों के ग्रामीणों का आधार कार्ड बनवाने के लिए दो केंद्र बनाया गया है। एक केंद्र यूनियन बैंक की शाखा महराजगंज और दूसरा केंद्र डाकघर को बनाया गया है। लेकिन डाकघर में कंप्यूटर ऑपरेटर नहीं होने से आधार कार्ड नहीं बनाया जा रहा है। अब ग्रामीणों को अपना आधार कार्ड बनवाने के लिए मात्र एक केंद्र यूनियन बैंक की शाखा महराजगंज बचा है। इस दौरान आधार कार्ड बनवाने के लिए यहां लोगों की भारी भीड़ लग रही है। लेकिन लेकिन कंप्यूटर सिस्टम खराब होने के कारण आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है। जिससे लोगों को मायुस होकर वापस घर लौटना पड़ रहा है। इस संबंध में उप डाकपाल देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कम्प्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति नहीं हुई है। जिससे आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है। वहीं यूनियन बैंक के आाधार कार्ड केंद्र के कंप्यूटर ऑपरेटर विकास उपाध्याय ने बताया कि कंप्यूटर सिस्टम खराब है। लेकिन कंप्यूटर सिस्टम बनाया जा रहा है। इसके बाद लोगों का आधार कार्ड बनाया जाएगा।