फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हालत बिगडने पर पशुओं को स्कूल से किया मुक्त

हालत बिगडने पर पशुओं को स्कूल से किया मुक्त

Mon, 21 Jan 2019 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
हालत बिगडने पर पशुओं को स्कूल से किया मुक्त

विज्ञापन
बरईपार। सिकरारा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय नेवढिय़ा में बंद छुट्टा पशुओं की हालत बिगड़ने पर 12वें दिन रविवार को ग्रामीणों ने मुक्त कर दिया।
छुट्टा पशुओं से परेशान गांव के लोगों ने करीब 50 पशुओं को आठ जनवरी को प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया था। सूचना पर खंड शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचकर पशुओं को विद्यालय से मुक्त कराने का प्रयास किया था लेकिन गांव के लोग किसी उच्च अधिकारी के मौके पर आने की मांग कर रहे थे। लेकिन जिला मुख्यालय से कोई भी अधिकारी नेवढिय़ा गांव में नहीं पहुंचा। थक हारकर ग्रामीणों ने खुद से मवेशियों को रविवार को मुक्त कर दिया। गांव के प्राथमिक विद्यालय में आठ जनवरी से बंद छुट्टा पशुओं के चलते स्कूल से बाहर बच्चों की पाठशाला चलती थी। स्कूल से बाहर पाठशाला चलने की सूचना के बाद भी किसी अधिकारी ने इसकी सुधि नहीं ली। मवेशियों को पानी भी समय पर नहीं मिल पाता था। बीमार होने की दशा में 13 जनवरी को कुछ पशुओं को ग्रामीणों ने स्कूल से मुक्त कर दिया था। रविवार को कुछ और पशु बीमार पड़ गए। इसकी सूचना पर ग्राम प्रधान राजेंद्र यादव ने लोगों को समझाया तो लोग पशुओं को मुक्त करने के लिए राजी हो गए। रविवार को दोपहर विद्यालय की बाउंड्री का ताला खोलकर सभी पशुओं को मुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed