फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   केंद्र में जो सरकार बनेगी, उसमें सपा की रहेगी हिस्सेदारी: मुलायम

केंद्र में जो सरकार बनेगी, उसमें सपा की रहेगी हिस्सेदारी: मुलायम

Fri, 21 Dec 2018 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
केंद्र में जो सरकार बनेगी, उसमें सपा की रहेगी हिस्सेदारी: मुलायम
बरसठी/जौनपुर। निगोह आदमपुर स्थित श्रीराम पीजी कालेज में आयोजित अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि केंद्र में जो सरकार बनेगी, उसमें सपा की हिस्सेदारी रहेगी। लोकसभा का चुनाव महत्वपूर्ण है। यह देश की राजनीति की दिशा तय करेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी को आप वोट दें और पारसनाथ यादव को चुनाव जीताएं। अपने सात मिनट के संबोधन में उन्होंने पूर्व मंत्री और मल्हनी के विधायक पारसनाथ यादव का चार बार नाम लेकर जीताने की बात कही। कहा कि पारसनाथ को लड़ाना है और भारी बहुमत से जिताना है, दूसरे की जमानत को जब्त कराना है। पारस से मेरा संबंध अच्छा था और रहेगा। उन्होंने कहा कि जितना लोकसभा सपा को दोगे, हम मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि लड़कियों को राजनीति में लाया जाए, हम उन्हें पद देंगे। सरकार बनने पर बराबर की हिस्सेदारी भी उनकी रहेगी। उन्होंने कहा कि चीन पर विश्वास नहीं करना चाहिए। वह धोखेबाज है। जबकि पाकिस्तान को छोटा भाई बताया। इसके पूर्व उन्होंने पूर्व ब्लाक प्रमुख हीरावती देवी की मूर्ति का अनावरण उनकी पुण्यतिथि के मौके पर किया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मल्हनी विधायक पारसनाथ यादव, पूर्व मंत्री और मछलीशहर विधायक जगदीश सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, उद्यमी आईबी सिंह, पूर्व सांसद तूफानी सरोज, आरबी यादव, अवधनाथ पाल, शेषनाथ यादव, जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, नीरज पहलवान, शकील अहमद, बाबाराम चौरसिया, लकी यादव, ओम यादव, पवन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed