फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   508 employees will be engaged in counting duty

Jaunpur News: मतगणना ड्यूटी में लगाए जाएंगे 508 कर्मचारी

Fri, 28 Apr 2023 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
508 employees will be engaged in counting duty
जौनपुर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए एक तरफ जहां चुनाव कार्यालय मतदान कराने की तैयारी कर रहा है। वहीं मतगणना के लिए भी पूर्व से आंकलन जारी है। इसका बकायदा खाका खींचा जा चुका है। इसमें मतगणना के लिए कुल 127 टेबल पर 508 मतगणना कार्मिक लगाए जाएंगे। जिले के 12 नगर निकायों में कुल 488 मतदान स्थल बनाए गए है। नगर पालिका परिषद जौनपुर में 243 मतदान स्थल के मतों की गणना के लिए 61 टेबल लगाए जाएंगे। इसी तरह नगर पंचायत जफराबाद में 10 मतदान स्थल पर तीन मतगणना टेबल, नगर पंचायत कचगांव में 12 मतदान स्थल के लिए चार मतगणना टेबल, नगर पालिका मुंगराबादशाहपुर में 32 मतदान स्थल पर आठ मतगणना टेबल, नगर पंचायत मछलीशहर में 30 मतदान स्थल पर आठ मतगणना टेबल, नगर पालिका परिषद शाहगंज में 28 मतदान स्थल के सापेक्ष सात मतगणना टेबल, नगर पंचायत खेतासराय में 23 मतदान स्थल के सापेक्ष छह मतगणना टेबल लगाए जाएंगे। नगर पंचायत मड़ियाहूं में 30 मतदान स्थल पर आठ टेबल, नगर पंचायत रामपुर में 22 मतदान स्थल पर छह टेबल, नगर पंचायत केराकत में 16 मतदान स्थल पर चार टेबल, नगर पंचायत बदलापुर में 19 मतदान स्थल पर छह टेबल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

................................
ऐसी होगी मतगणना केंद्र पर व्यवस्था
नगरीय निकाय निर्वाचन की मतगणना के लिए जनपद, तहसील मुख्यालय पर चिन्हित किए गए मतगणना केंद्र पर छह बाई पांच फीट की एक मेज या पांच बाई तीन की दो मेजें मिलाकर एक गणन मेज बनाते हुए वार्डो की संख्या व उनमें मतदाताओं की संख्या को देखते हुए गणना के लिए मेज लगाई जाएगी। सामान्यत: पांच मतदान स्थल के मतों की गणना के लिए एक मतगणना टेबल लगाई जाएगी। मतगणना मेजों के निकट उम्मीदवारों व उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं के लिए भी स्थान सुरक्षित रखा जाए। मतगणना आठ से 10 घंटे में प्रत्येक दशा में समाप्त करने का सख्त निर्देश दिया गया है। मतगणना के लिए द्वितीय शिफ्ट की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

....................................
वर्जन ...
चुनाव आयोग की तरफ से मतगणना के लिए टेबलों की संख्या निर्धारित की जा चुकी है। कर्मचारियों का उपयोग द्वितीय शिफ्ट में नहीं कराना है। मतगणना आठ से 10 घंटे में पूरी करा ली जाएगी। - राकेश सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed