{"_id":"607dc8ef8ebc3ed98a424cce","slug":"501-infected-one-patient-dead-including-city-kotwal-jaunpur-news-vns585845958","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर कोतवाल समेत 501 संक्रमित, एक मरीज की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर कोतवाल समेत 501 संक्रमित, एक मरीज की मौत
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना से मौत का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। एल-2 अस्पताल में भर्ती एक मरीज की कोरोना से उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं 501 नए मरीज भी मिले हैं। पीड़ितों में शहर कोतवाल भी शामिल हैं। अब जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 113 हो गया है। एक्टिव केस बढ़कर 3247 हो गए हैं। इसमें 2890 का होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है। 115 मरीज अन्य जिलों में भर्ती हैं, जबकि 39 को एल-2 अस्पताल में भर्ती किया गया है। 157 मरीज स्वस्थ भी हुए।
सुईथा खुर्द निवासी शख्स (45) को दो दिन पहले एल-2 अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसे सांस लेने में दिक्कत थी। उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगाकर सैंपलिंग की गई। मरीजों के संपर्क में आए लोगों की भी जांच हुई। एंटीजन किट से कुल 1573 लोगों की जांच में 270 पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला अस्पताल में सर्वाधिक 201 लोगों की जांच में 67 पॉजिटिव मिले। इनमें ज्यादातर लोग शहर व आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले हैं। मछलीशहर में 27, सुजानगंज में 22 और मड़ियाहूं में 20 लोग एंटीजन किट से जांच में पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा पूर्व में लिए गए सैंपल में से 224 की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सात मरीज ट्रूनट की जांच में पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि जौनपुर जंक्शन व शाहगंज रेलवे स्टेशन समेत विभिन्न स्थानों से 4435 लोगों की जांच की गई है। एंटीजन किट की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। आरटी-पीसीआर जांच के लिए भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त हो जाएगी। उन्होंने बताया कि सोमवार को 157 मरीज ठीक हुए हैं। अप्रैल में अब तक स्वस्थ होने वाले मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है।