{"_id":"6857015efc746c9a15003e54","slug":"50-thousand-rupees-snatched-from-a-cloth-merchant-at-gunpoint-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-136217-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: असलहा सटाकर कपड़ा व्यवसायी से 50 हजार रुपये की छिनैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: असलहा सटाकर कपड़ा व्यवसायी से 50 हजार रुपये की छिनैती
विज्ञापन
सिरकोनी। जलालपुर क्षेत्र के मनहन गांव निवासी कपड़ा व्यवसायी तथा वक्रांगी केंद्र के संचालक से शुक्रवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने 50 हजार रुपये व मोबाइल सहित अन्य समान छीन ले गए। वकांग्री केंद्र संचालक ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस के अनुसार मनहन गांव के निवासी दीपचंद मौर्या की पुरेव बाजार में कपड़े की दुकान तथा वक्रांगी केंद्र है। दीपचंद का आरोप है कि वह जब दुकान बंद करके रात लगभग आठ बजे घर के एक किमी दूर पहुंचे। एक सफेद रंग की बाइक से तीन युवक आए और उन्हें रोक लिए। उनमें से एक ने असलहा सटाकर बैग छीन लिया। बैग में 50 हजार रुपये, दो मोबाइल व क्रेडिट कार्ड आदि था। वारदात के बाद वे इजरी की तरफ भाग गए। पीड़ित ने थाने जाकर तहरीर दी। इस पर पुलिस की कई टीमें रात में ही जगह-जगह सीसी कैमरों को खंगालने लगे। सुबह पुलिस की टीम पीड़ित के साथ लगकर जगह-जगह लगे सीसीकैमरों को खंगाला लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। थानाप्रभारी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि दीपचंद की सूचना के आधार पर जब उसके बताए सभी रास्तों के अलावा जगह-जगह सीसी कैमरे के फुटेज को देखा गया। छिनैती की घटना की कोई पुष्टि नही हुई। इसके अलावा पैसा का सही ब्यौरा भी दीपचंद नहीं बता पा रहा है। बार-बार बयान बदला जा रहा है। मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस घटना के खुलासा करने में जुटी है।