फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   50 positives including ANM, policeman and shopkeeper found.

एएनएम, पुलिसकर्मी और दुकानदार समेत 50 पॉजिटिव मिले.....

Sun, 26 Jul 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
50 positives including ANM, policeman and shopkeeper found.
21- जफराबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कोरोना संक्रमित महिलाओं को मटियारी कोरोना सेंटर पर ल - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कोरोना के कहर से जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को दस मरीज स्वस्थ हुए तो 50 नए केस सामने आए। इसमें एएनएम, व्यापारी, पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। कई मरीज एक ही परिवार के हैं। नए मरीजों के साथ कुल पॉजिटिव केस की संख्या 1427 हो गई है। इसमें एक्टिव केस 529 हैं। अब तक 21 की मौत हुई है। रविवार को भी 14 सैंपल खराब होने के कारण रिजेक्ट कर दिए गए। संबंधित लोगों का दोबारा सैंपल लिया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना मरीजों की त्वरित पहचान के लिए शासन से मिले रैपिड एंटीजन किट से रविवार को जिले में कुल 29 स्थानों पर शिविर लगाकर सैंपल लिए गए। लोगों ने स्वेच्छा से पहुंचकर जांच कराई। आधे घंटे में उन्हें रिपोर्ट भी मिल गई। महराजगंज में 140 लोगों की जांच में यूपी-112 का सिपाही, केवटली निवासी सब्जी विक्रेता और जनरल स्टोर संचालकसमेत कुल तीन पॉजिटिव मिले। मछलीशहर में 69 लोगों की जांच में आठ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें सुजानगंज पड़ाव निवासी दंपती भी शामिल हैं। खुटहन के महमदपुर गांव निवासी एएनएम की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। एएनएम 21 जुलाई को चकफतेपुर गांव में कोरोना मरीज के घर जांच के लिए गई थी। इसके बाद से ही उसकी तबीयत खराब थी। जफराबाद के हुसेपुर गांव निवासी यूबीआई के कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद परिवार समेत पास पड़ोस के 19 लोगों की जांच रविवार को की गई। इसमें यूबीआई कर्मी की पुत्री और भाई की बहू पॉजिटिव पाए गए हैं। नौपेड़वा सीएचसी पर सौ लोगों की जांच में कस्बे के दो व्यापारी कोरोना संक्रमित मिले। अधीक्षक डॉ. एसके पटेल ने बताया कि दोनों व्यापारियों को कोविड-19 अस्पताल भेजा जा रहा है। शाहगंज सीएचसी पर 59 लोगों की जांच की गई। खेतासराय के खुदौली गांव में एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को 2432 सैंपल के रिजल्ट आए, जिसमें 50 पॉजिटिव मिले हैं। 1735 नए सैंपल भी लिए गए। अब तक कुल 31846 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिसमें 27966 की रिपोर्ट आ चुकी है।
विज्ञापन

बाजार में घूम रहा था कोरोना पीड़ित, दी तहरीर
बक्शा। कोरोना मरीजों की सहूलियत के लिए सरकार ने होम आइसोलेशन की सुविधा शुरू की तो कुछ लोग इसका भी लाभ उठाते हुए मनमानी कर रहे हैं। ऐसा ही मामला क्षेत्र औंका गांव का है। नियम तोड़कर बाजार में घूमने की शिकायत पर सीएचसी प्रभारी ने उसके विरुद्ध तहरीर दी है। गांव निवासी एक युवक पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसकी सहमति पर उसे होम आइसोलेट कर दिया गया था। उसे हिदायत दी गई थी कि घर से बाहर न निकले। वह नियमों का पूरी तरह पालन करेगा। रविवार को युवक बाजार में घूमते देखा गया। इसकी शिकायत लोगों ने उच्चाधिकारियों से की। सीएचसी प्रभारी डॉ. एसके पटेल ने बताया कि संबंधित युवक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सील कराई गई गल्ला मंडी
बदलापुर। नगर के सरोखनपुर गल्ला मंडी के पास प्रतिष्ठित व्यापारी समेत परिवार के आठ सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रविवार को मोहल्ले को सील करा दिया गया। एसडीएम अंजनी कुमार सिंह के निर्देश पर पहुंची टीम ने गल्ला मंडी सरोखनपुर को जाने वाले सभी मार्गों को बांस-बल्ली लगाकर बंद कराया। एसडीएम ने बताया कि अग्रिम आदेश तक इस क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियां बंद रखी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed