फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   50 bigha crop submerged due to canal overflow

Jaunpur News: नहर ओवरफ्लो होने से 50 बीघा फसल जलमग्न

Fri, 23 Feb 2024 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
50 bigha crop submerged due to canal overflow
जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील के जगदीशपुर गांव के पास नहर ओवरफ्लो होने से आसपास के बीस से अधिक किसानों की 50 बीघा से अधिक फसल जलमग्न हो गई है। एक सप्ताह से खेत में पानी भरा होने की वजह से फसल चौपट हो रही है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। नहर ओवरफ्लो होने से शिवशंकर दुबे, रमाशंकर, लाल बहादुर गौंड़, सभाकांत दुबे और नया दुबे के गेेहूं के खेतों में पानी भर गया है। किसानों ने बताया कि गेहूं की बुआई होने के बाद से तीन बार फसल पानी में डूब चुकी है। पिछले 15 दिन से खेत में पानी भरा हुआ है। इसी तरह सत्य नारायण और जनार्दन उपाध्याय का कहना है कि नहर में छोड़ने के बाद ओवरफ्लो कर पानी खेतों तक पहुंच गया है। लल्लन दुबे और जवाहिर सरोज का कहना है कि गेहूं की फसल सड़ रही है। विभाग का कोई अधिकारी सुनने वाला नहीं है। सरसो और गेंहू की फसल बर्बाद हो गई है। रबी के सीजन में जब जरूरत होती है, तब पानी नहीं मिलता है। अब पानी से पूरी फसल चौपट हो रही है। किसानों का कहना है कि नहर में सिल्ट जमा है, जिस वजह से ओवरफ्लो होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed