{"_id":"6a3c300d3d77c4b2f3041e37","slug":"5-year-old-child-held-hostage-and-raped-accused-arrested-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-157713-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 5 साल के बच्चे को बंधक बनाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 5 साल के बच्चे को बंधक बनाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सुइथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात वैवाहिक समारोह से घर लौट रहे पांच वर्षीय बच्चे को बंधक बनाकर गांव के ही एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। पीड़ित के परिजनों के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव निवासी एक व्यक्ति के घर बरात आई थी। इसमें शामिल होने पीड़ित बच्चा भी गया था। रात 11 बजे तक वह नहीं लौटा तो मां खोजने निकली, लेकिन वह नहीं मिला तो वह घर लौट आईं। थोड़ी देर बाद ही पीड़ित रोते हुए घर पहुंचा और आपबीती सुनाई। उसके प्राइवेट अंग व मुंह से खून बह रहा था, जिसके बाद परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए ले गए। बुधवार को थाने पर प्रार्थना पत्र दिया। पीड़ित के अनुसार जब वह घर लौट रहा था तो आरोपी जबरन उसका मुंह बांधकर पांच सौ मीटर दूर एक जंगल नुमा स्थान पर ले गया और उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। उसने जब घर बताने की धमकी दी तो आरोपी द्वारा लात-घूंोसों से उसकी पिटाई की गई। प्रभारी थानाध्यक्ष कमल किशोर राय ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।