फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   467 people got healthy in a day for the first time

पहली बार एक दिन में स्वस्थ हुए 467 लोग, 385 नए मरीज

Mon, 26 Apr 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
467 people got healthy in a day for the first time
जौनपुर। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच अब मरीजों के स्वस्थ होने की राहत भरी खबर भी आई है। पहली बार एक दिन में 467 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि 385 नए मरीज मिले हैं। रविवार को स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा नए मरीजों की संख्या से भी ज्यादा है। पिछले एक सप्ताह में 1595 ने कोरोना से जंग जीती है। विभागीय अफसरों का मानना है कि रिकवरी रेट में वृद्धि से अब जल्द ही स्थितियों में सुधार होगा। अब एक्टिव केस 5145 हो गए हैं।
विज्ञापन

पिछले बीस दिनों से जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति गंभीर बनी हुई है। रोजाना सैकड़ों नए मरीज मिले हैं। मौत भी नियमित हो रही है। इसके सापेक्ष ठीक होने वालों की संख्या काफी कम रही है। मरीजों की बढ़ती संख्या से लोग भी चिंतित हैं। ऐसे निराशा भरे माहौल में रविवार को पहली बार स्वस्थ होने वालों की संख्या नए मरीजों के सापेक्ष कम रहा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 385 नए मरीज मिले। इसमें एंटीजन किट से 151 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पूरे जिले में 30 स्थानों पर एंटीजन किट से 1517 लोगों की जांच की गई। आरटी-पीसीआर जांच में 221 मरीज पॉजिटिव मिले। जिला अस्पताल में लगे ट्रूनट मशीन की जांच में भी 13 संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि जिले में अब 5145 एक्टिव केस हैं। इसमें 4914 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 86 मरीजों का एल-2 अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

कोरोना से महिला समेत दो ने गंवाई जान
जौनपुर। रविवार को महिला समेत दो कोरोना मरीजों की जान भी गई। शहर के मोहल्ला रिजवीं खां निवासी महिला (70) को कोरोना संक्रमित होने पर एल-2 अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनका ऑक्सीजन लेवल नीचे था। रविवार को मौत हो गई। रामपुर बसहरा निवासी वृद्ध (60) ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सीएमओ ने बताया कि अब तक कोरोना से 132 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पिछले एक सप्ताह की स्थिति::
तिथि: नए मरीज: स्वस्थ हुए: मौत
19 अप्रैल: 501: 157: 01
20 अप्रैल: 565: 133: 01
21 अप्रैल: 505: 161: 03
22 अप्रैल: 602: 190: 03
23 अप्रैल: 726: 120: 03
24 अप्रैल: 572: 367: 04
25 अप्रैल: 385: 467: 02
कुल: 3856: 1595: 17
----
ऑक्सीजन प्लांट के लिए राज्य मंत्री ने दिए 45 लाख
जौनपुर। शहर विधायक व प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने जिले में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए क्षेत्र विकास निधि से 40 लाख रुपये देने की सहमति जताई है। इस बारे में उन्होंने डीएम को पत्र लिखकर धनराशि आहरित करने को कहा है। इसके अलावा उन्होंने जिला अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट को भी शीघ्र चालू करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed