फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   450 labour reached by bus

बीस बसों में सवार होकर पहुंचे 450 प्रवासी मजदूर

Fri, 08 May 2020 08:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
450 labour reached by bus
बीस बसों में सवार होकर पहुंचे 450 प्रवासी मजदूर
विज्ञापन

मछलीशहर। गुजरात के अलग अलग शहरों में फंसे 450 प्रवासी मजदूरों को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बीस बसों से लाया गया। मछलीशहर रोडवेज डिपो में सभी का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद राशन किट दिया गया और होम क्वारंटीन रहने की चेतावनी के साथ सभी को घर भेज दिया गया। चेतावनी दी गई कि क्वारंटीन के नियमों में लापरवाही बरती गई तो उनके खिलाफ केस दर्ज कराई जाएगी।

प्रवीसी मजदूरों से भरी बसों के आने का सिलसिला गुरुवार की शाम आठ बजे से ही शुरू हो गया था। एक एक कर सुबह आठ बजे तक कुल बीस बसों से यहां 450 मजदूर लाए गए। मछलीशहर रोडवेज डिपो में एसडीएम अमिताभ यादव, ईओ अनिल सिंह की मौजूदगी में सीएचसी मछलीशहर के चिकित्सकों की टीम ने सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की। सभी का स्वास्थ्य सामान्य पाया गया। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायतच अनिल कुमार सिंह ने क्वारंटीन की अवधि में भोजन के लिए सभी प्रवासी मजदूरों को राशन किट वितरित किया। जिसमें 10 किलो आटा, 10 किलो चावल, 5 किलो आलू, 2किलो भुना चना, 2किलो अरहर दाल, नमक 500 ग्राम, हल्दी, धनिया, लाल मिर्च 200 ग्राम, 1 लीटर रिफाइन तेल शामिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed