फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   432 Hindu and three Muslim couples got married

Jaunpur News: एकदूजे के हुए 432 हिंदू और तीन मुस्लिम जोड़े

Sun, 17 Dec 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
432 Hindu and three Muslim couples got married
मड़ियाहूं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को रामलीला मैदान में कुल 435 जोड़ों को शादी कराई गई। इसमें एक ही मंडप में एक तरफ 432 हिंदू जोड़ों ने सात फेरे लिए तो वहीं तीन मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़ा गया।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह के लिए पहले से ही तैयारी की गई थी। कुल 616 जोड़ों का पंजीकरण कराया गया था। पंजीकरण के अनुसार सभी को बुलाया गया था, लेकिन कार्यक्रम में केवल 435 जोड़े ही पहुंचे। डीपीआरओ नत्थूलाल ने बताया कि इसमें तीन मुस्लिम जोड़ों का निकाह हुआ। बाकी का विवाह हुआ। निकाह कारी रियाज अहमद व हिंदू समाज के जोड़ों को हिंदू रीति रिवाजों से पं. मनीष कुमार दुबे अपने सहयोगियों के साथ संपन्न कराया। मुख्य अतिथि सांसद मछलीशहर बीपी सरोज ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार समाज के वंचित और गरीब तबकों के हित के लिए निरंतर प्रयासशील है। विशिष्ट अतिथि विधायक मड़ियाहूं डाॅ. आरके पटेल ने भी योजना का बखान किया। इस योजना में प्रत्येक जोड़ों पर 51 हजार सरकार खर्च करती है। इसमें 35 हजार रुपये कन्या के खाते में भेजे जाते हैं। 10 हजार रुपये का उपहार और छह हजार रुपये विवाह में व्यवस्थाओं पर खर्च किए जाते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष रामविलास पाल, पूर्व विधायक सुषमा पटेल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, नोडल अधिकारी डीसी मनरेगा सुशील कुमार, एनआरएलएम ओमप्रकाश यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी नत्थू लाल, समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल, एसडीएम मड़ियाहूं, कुनाल गौरव, गिरिजेश प्रसाद, सचिन कुमार, संतोष मिश्रा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. रमेश चंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed