{"_id":"62698e846673a54b970831f5","slug":"425-loudspeakers-removed-so-far-jaunpur-news-vns6506338133","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक 425 लाउडस्पीकर हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक 425 लाउडस्पीकर हटाए गए
विज्ञापन
चौरा माता मंदिर शेखपुर तिराहा पर उतारा गया लाउडस्पीकर ।
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बजाने को लेकर छिड़े घमासान के बीच जिले में भी धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने का अभियान शुरू हो गया है। अब तक जनपद में 425 लाउडस्पीकर उतारे जा चुके हैं। साथ ही पुलिस लाउडस्पीकर हटाने वालों का डाटाबेस भी तैयार कर रही है। इसके लिए संबंधित बीट सिपाही लगाए गए हैं। बुधवार को भी शहर और ग्रामीण इलाकों में कई स्थानों पर मंदिरों और मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाया गया।
जिले में बड़ी संख्या में धार्मिक स्थलों पर कई-कई लाउडस्पीकर लगे हैं, जिनकी आवाज काफी तेज है। वहीं, प्रदेश सरकार ने हाल ही में धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर हटाने का आदेश दिया था। साथ ही अधिकारियों से 30 अप्रैल तक रिपोर्ट भी तलब की है। ऐसे में हाल ही में पुलिस अधिकारियों ने संबंधित थानों में धर्मगुरुओं से बातचीत कर शासन के आदेशों का हवाला दिया था। इसके चलते अभियान चलाया गया है। हालांकि इस अभियान में पुलिस का साथ देने के लिए आसपास के गांव में धर्मगुरुओं ने स्वेच्छा से मंदिर और मस्जिद पर लगे अतिरिक्त लाउडस्पीकर उतार लिए, जो नहीं उतारे हैं, उन्हें उतरवाया जा रहा है। पुलिस आंकड़े के मुताबिक अब तक 425 लाउडस्पीकर उतारे जा चुके हैं।
एएसपी सिटी डा, संजय कुमार ने बताया कि लाउडस्पीकर लोग स्वेच्छा से उतार ले रहे हैं। शासन के आदेश का पालन कराया जा रहा है। परिसर के बाहर आवाज वाले लाउडस्पीकर कोई नहीं लगा पाएगा। लाउडस्पीकर उतारने वालों का डाटा तैयार किया जा रहा है। इसके लिए संबंधित इलाकों में बीट सिपाहियों को लगाया गया है।