{"_id":"5c92588cbdec22146112594a","slug":"41553094796-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के पूर्व रंग गुलाल के साथ हुआ खूब धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के पूर्व रंग गुलाल के साथ हुआ खूब धमाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। होली की धूम बुधवार को खूब रही। संगठनों और लोगों ने रंग गुलाल के साथ खूब धमाल किया। गोमती नदी के किनारे स्वच्छ गोमती अभियान के तत्वावधान में गोपी घाट पर भजन कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूरे शहर में होली की लोग खरीददारी करते रहे। भाजपा से जुड़े लोगों ने बाजार से भगवा कलर की अबीर खूब खरीदी।
होली का त्योहार रंगों का त्योहार है। स्वच्छ गोमती अभियान की ओर से गोपी घाट पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने जमकर मस्ती किया। भजन की प्रस्तुति शंकर संकीर्तन मंडल के कलाकर ने किया। अध्यक्ष गौतम गुप्ता ने कहा कि गोमती नदी के पावन तट पर सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम कलाकारों ने आयोजित कर सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने में योगदान दिया है। इस मौके पर शशि कुमार श्रीवास्तव, डा. ब्रह्मेश शुक्ल, प्राथमिक शिक्षक संघ के अतुल सिंह आदि रहे। कलाकारों ने जोगिरा और होली पर गीत गाकर सभी को आनंदित कर दिया। इसके बाद एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर धमाल मचाया। इसके अलावा शहर में दिनभर पूरा सामग्री, पिचकारी, टोपी की ब्रिकी होती रही। भाजपा के जुड़े लोगों ने इस बार भगवा कलर का अबीर खरीदा। सुबह से ही दुकानें बाजार में खुली रही। पानी के रंग, स्प्रे, गुलाल, सफेदा, हर्बल कलर की खूब बिक्री हुई। पिचकारी की खूब बिक्री हुई। सड़कों पर लोग रंग फेंकते रहे। कई संगठनों ने जगह-जगह होली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया।
इनसेट--
जमकर खेलें रंग, सेहत का भी रखें ख्याल
जौनपुर। रंगों के त्योहार होली की खुशियां खूब मनाएं। जमकर रंग भी खेलें लेकिन त्योहार पर अपनी सेहत का भी ख्याल रखें। केमिकल युक्त रंग आपकी त्वचा खराब कर सकता है। थोड़ी सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। चर्म रोग विशेषज्ञ डा. बीके यादव का कहना है कि केमिकल रंग त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। शरीर पर होने से हर्बल का इस्तेमाल करें। नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. एनके सिंह का कहना है कि आंखों में रंग जाने पर साफ पानी से साफ करें। जलन होने पर आंख में गुलाब जल डालें। चश्मा लगाकर रंग खेंले। आंख में दर्द होने पर चिकित्सक से सलाह लें। फिजीशियन डा. आर.ए. मौर्या का कहना है कि छोटे बच्चों को भीगने से बचाएं। गीले रंगों का प्रयोग करने से बचें और सड़क पर पानी भरे गुब्बारे लोगों के ऊपर न फेंके इससे हादसे भी हो सकते हैं।