फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   किसी भी हाल में बिगडने न पाए कानून व्यवस्था

किसी भी हाल में बिगडने न पाए कानून व्यवस्था

Fri, 08 Mar 2019 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
किसी भी हाल में बिगडने न पाए कानून व्यवस्था
जौनपुर। प्रभारी मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी ने कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में प्रभारी मंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि लोक सभा चुनाव नजदीक है जिसको देखते हुए जनपद में कानून व्यवस्था बिगड़नी नही़ चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहे। विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे विभागीय योजनाओं का लक्ष्य शीघ्र पूरा कर लें। उन्होंने जनपद में चल रहे निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय, डीएफओ ए.पी. पाठक, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रामदरश यादव सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed