फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   वाहन चलाने के तरीके व यातायात नियमों की दी गई जानकारी

वाहन चलाने के तरीके व यातायात नियमों की दी गई जानकारी

Tue, 05 Feb 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
वाहन चलाने के तरीके व यातायात नियमों की दी गई जानकारी
जौनपुर। यूनियन बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र सिद्दीकपुर में सोमवार को सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें वाहन चालकों को वाहन चलाते समय सावधानी रखने और यातायात नियमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी यूबी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वाहन चलाने से पूर्व उसके टायर, ब्रेक, स्टेयरिंग की जांच करनी चाहिए। वाहन के सभी प्रपत्र लेकर ही उसे चलाना चाहिए। वाहन चलाते समय मोबाइल व ईयरफोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। एआरएम रोडवेज केशरीनंदन चौधरी ने कहा कि समय बहुत बहुमूल्य है, लेकिन जीवन अमूल्य है। इस लिए वाहन को निर्धारित गति सीमा में ही चालायें। वाहनों में क्षमता से अधिक लोगों को नहीं बैठाया जाए। इस अवसर पर वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार श्रीवास्तव, मनीष कुमार राय, यूनियन बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक पंकज मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


गौराबादशाहपुर। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विपिन कुमार राय ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सोमवार को गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बाजार के नैपुरा मोड़ के पास बाइक सवारों को हेलमेट वितरित कर उन्हें हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाने की नसीहत दी। इस दौरान चार पहिया वाहन चालकों को भी सीट बेल्ट लगाकर गाड़ी चलाने के लिए जागरुक किया गया। जिन लोगों को हेलमेट दिए गए उन्हें इस बात का संकल्प दिलाया गया कि आज के बाद वे हमेशा हेलमेट पहनकर ही गाड़ी चलाएंगे। बिना हेलेमेट पहने वे कभी गाड़ी नहीं चलाएंगे। इस दौरान सहायक अभियंता जेपीएन सिंह, सुनील पांडेय, मंजूर आलम, लोकेश पांडेय, एसपी भारती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed