{"_id":"5c3cd2d4bdec22738166518e","slug":"41547490004-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलापुर को सबसे अधिक मिले 2561 पीएम आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलापुर को सबसे अधिक मिले 2561 पीएम आवास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अबतक सबसे अधिक बदलापुर विकास खंड के 2561 आवास आवंटित किया गया है। जबकि सिकरारा को सबसे कम सिर्फ 284 आवास का आवंटन किया गया है। हालांकि अफसरों का कहना है कि पीएम आवास आवंटन में कोई भेदभाव नहीं किया गया है। शासन द्वारा तैयार किए गए फार्मूले के आधार पर आवास का आवंटन किया गया है। वर्ष 2016 से शुरू पीएम आवास योजना के तहत अभी तक जिले में कुल 26999 आवास का आवंटन हुआ है। जिसमें से 19517 आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है। 21 विकास खंडों वाले इस जिले में तकरीबन 50 लाख की आबादी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विकास खंडवार आवंटित किए गए आवासों की पड़ताल से पता चलता है कि किसी ब्लाक को थोक के भाव आवास का लाभ दे दिया गया है जबकि किसी ब्लाक को गिने चुने आवास मिले हैं। हालांकि विभागीयों की दलील है कि आवास आवंटन में किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया गया है। आवास वितरण के लिए शासन से तैयार फार्मूले के आधार पर अलग अलग विकास खंडों को अलग अलग संख्या में आवास का आवंटन किया गया है। परियोजना निदेशक डीआरडीए अरविंद कुमार सिंह कहते हैं कि पीएम आवास के लिए वर्ष 2011 में तैयार सामाजिक आर्थिक गणना के अनुसार ब्लाक वार पात्रों की सूची तैयार की गई है। जिस ब्लाक में जितने पात्र हैं उस संख्या का जिले को आवंटित कुल आवास से गुणाकर उसे जिले के कुल लक्ष्य से भागा दे दिया जाता है। जो संख्या आती है उतना ही आवास संबंधित ब्लाक को दे दिया जाता है। ब्लाकों में भी आवास आवंटन के लिए पारदर्शिता बरती जाती है। पात्रों की सूची में प्राथमिकता के आधार पर तैयार की गई है। वह कहते हैं कि अब जिले में कोई भी ऐसा गांव नहीं है जहां आवास न दिया गया हो। बक्शा के सद्दोपुर के ग्राम प्रधान शिवश्याम सिंह कहते हैं कि उनकी ग्राम पंचायत में ओबीसी और जनरल मिलाकर सिर्फ एक आवास मिलना है लेकिन अभी तक वह भी नहीं मिल सका है।
इनसेट
तीन वित्तीय वर्ष में ब्लाक वार आवंटित पीएम आवास
ब्लाक आवास
बदलापुर 2561
बक्शा 767
बरसठी 1381
धर्मापुर 644
डोभी 934
जलालपुर 784
करंजाकला 859
केराकत 1073
खुटहन 838
मछलीशहर 889
महराजगंज 2287
मडिय़ाहूं 904
मुफ्तीगंज 1239
मुं. बादशाहपुर 1750
रामनगर 1089
रामपुर 2449
शाहगंज 1754
सिकरारा 284
सिरकोनी 810
सुइथाकला 1915
सुजानगंज 1386
कोट:
पीेएम आवास आवंटन में कोई भेदभाव नहीं किया गया है। पहले से तय फार्मूले के आधार पर विकास खंडवार आवास का आवंटन कर दिया जाता है।
अरविंद कुमार सिंह
परियोजना निदेशक डीआरडीए जौनपुर
विज्ञापन
इनसेट
तीन वित्तीय वर्ष में ब्लाक वार आवंटित पीएम आवास
ब्लाक आवास
बदलापुर 2561
बक्शा 767
बरसठी 1381
धर्मापुर 644
डोभी 934
जलालपुर 784
करंजाकला 859
केराकत 1073
खुटहन 838
मछलीशहर 889
महराजगंज 2287
मडिय़ाहूं 904
मुफ्तीगंज 1239
मुं. बादशाहपुर 1750
रामनगर 1089
रामपुर 2449
शाहगंज 1754
सिकरारा 284
सिरकोनी 810
सुइथाकला 1915
सुजानगंज 1386
कोट:
पीेएम आवास आवंटन में कोई भेदभाव नहीं किया गया है। पहले से तय फार्मूले के आधार पर विकास खंडवार आवास का आवंटन कर दिया जाता है।
अरविंद कुमार सिंह
परियोजना निदेशक डीआरडीए जौनपुर