फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव पर सबद कीर्तन का हुआ आयोजन

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव पर सबद कीर्तन का हुआ आयोजन

Mon, 14 Jan 2019 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव पर सबद कीर्तन का हुआ आयोजन
जौनपुर। शहर के रासमंडल स्थित गुरुद्वारे में सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के 352 वें प्रकाश उत्सव पर सबद कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर गुरुद्वारे के भव्य तरीके से सजाया गया। सरदार गुरुवीर सिंह ने बताया कि इस मौक पर सबद कीर्तन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उधर मड़ियाहूं में सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी के 352 वें प्रकाश उत्सव पर सबद कीर्तन का आयोजन सदरगंज स्थित गुरुद्वारा में किया गया। इस अवसर पर ग्रंथी पप्पू ने गुरुवाणी व सबद कीर्तन का पाठ किया। पाठ खत्म होने पर सभी लोगों को लंगर व प्रसाद का भी वितरण किया गया। प्रकाश उत्सव मनाने के लिए 8 जनवरी की सुबह 6 बजे से ही सदरगंज स्थित गुरुद्वारा से प्रभात फेरी निकाली। नगर भ्रमण करते हुए महतवाना स्थित गुरुद्वारे पर समाप्त हुई थी। रविवार को समापन के अवसर सरदार कवंलजीत सिंह की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज स्थित रामलीला मैदान से एक जुलूस शोभ यात्रा निकाली गई। जिसमें कुछ लोग तलवार डंडा से करतब दिखा रहे थे। औरतें सड़क पर झाड़ू लगा रही थी और जुलूस में चिल्ड्रेन गाइड हायर सेकंडरी के बच्चे भी एकता की झाकी निकाल कर चल रहे थे। जुलूस मुख्य सड़क से होते हुए सदरगंज स्थित गुरुद्वारे पर शाम 8 बजे पहुंच कर समाप्त हुआ। इस अवसर पर सत्यपाल सिंह, परमजीत सिंह, सरदार सिंह, इंद्रजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed