{"_id":"62a62de0fc6a3838dc2af689","slug":"40-percent-candidates-left-the-uppcs-exam-jaunpur-news-vns658587585","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 फीसदी परीक्षार्थियों ने छोड़ी यूपीपीसीएस परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 फीसदी परीक्षार्थियों ने छोड़ी यूपीपीसीएस परीक्षा
विज्ञापन
जौनपुर। यूपीपीसीएस की परीक्षा रविवार को दो पालियों में सकुशल संपन्न हो गई। इस दौरान कई परीक्षार्थी पहली पाली की परीक्षा नहीं दी तो कई दूसरी पाली में गैरहाजिर रहे। इस दौरान पहली पाली में 12 हजार 256 और दूसरी पाली में 12 हजार 38 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इन दोनों पालियों में मिलाकर कुल 40 फीसदी परीक्षार्थी परीक्षा से गायब रहे।
जिले में कुल 42 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिसमें कुल 20 हजार 17 परीक्षार्थियों को दो पालियों में परीक्षा देनी थी। इसके लिए, 42 सेक्टर और 16 स्टैटिक मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया था। शनिवार को दोनों पालियों की परीक्षा समय से शुरू हुई लेकिन पहली पाली में कई परीक्षार्थी परीक्षा से गायब रहे, जबकि दूसरे पाली में पहुंचकर परीक्षा दी। लगभग यही हाल दूसरी पाली में हुई परीक्षा में भी रहा। कई परीक्षार्थियों ने दूसरी पाली की परीक्षा नहीं दी, जबकि पहली पाली में परीक्षा दी थी। ऐसे में पहली पाली में 12 हजार 256 और दूसरी पाली में 12 हजार 38 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। वहीं, जिम्मेदारों की माने तो तकरीबन 40 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगातार भ्रमण कर रहे थे। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।
पीसीएस परीक्षा में लगभग 40 फीसदी परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कई परीक्षार्थियों ने पहली पाली में परीक्षा दी तो दूसरी पाली में नहीं दी। कई सिर्फ दूसरी पाली में पहुंचे। पहली पाली में कुल 12 हजार 256 और दूसरी पाली में 12 हजार 38 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। - राजकुमार पंडित, जिला विद्यालय निरीक्षक