फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   40% of health centers have run out of cotton, bandages and bandages for a week.

Jaunpur News: 40 फीसदी स्वास्थ्य केंद्रों में एक सप्ताह से रुई, पट्टी और बैंडेज खत्म

Wed, 11 Feb 2026 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
40% of health centers have run out of cotton, bandages and bandages for a week.
सीएमओ को भेजा मांग पत्र, खरीददारी के लिए बजट की व्यवस्था करने में जुटे अधिकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। जिले के 40 फीसदी स्वास्थ्य केंद्रों में एक सप्ताह से रुई, पट्टी और बैंडेज खत्म हो गई है। ऐसे में अगर घायल, प्रसूता और चोट के मरीज अगर उपचार कराने सीएचसी पीएचसी पहुंचते हैं तो उन्हें रुई, पट्टी और बैंडेज खुद खरीदना पड़ सकता है। जिले की 21 सीएचसी, 85 पीएचसी के साथ 317 आयुष्मान आरोग्य केंद्रों में इन जरूरी सुविधाओं की कमी से स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। मरीजों को निजी दुकानों से महंगे दाम पर सामान खरीदना पड़ रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग से जिले को जो बजट मिलता है उसका 80 फीसदी यूपी मेडिकल आपूर्ति कॉरपोरेशन को दवा के लिए चला जाता है। शेष 20 फीसदी में रुई, पट्टी, बैंडेज, सीरिंज आदि की खरीददारी सीएमओ के माध्यम से की जाती है। काफी दिनों से बजट नहीं आने के कारण जरूरी सामानों की खरीददारी नहीं हो पाई है। इसके चलते जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी के साथ आयुष्मान आरोग्य केंद्रों में पर इनकी कमी हो गई है। मरीजों को इंजेक्शन लगाने से लेकर दुर्घटना वाले मरीजों, महिलाओं के प्रसव आदि में रुई, पट्टी और बैंडेज की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन

----------------
स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा जा रहा, कुछ दिन काम चलाइये
इन केंद्रों पर आने वाले मरीजों को रुई, पट्टी और बैंडेज के साथ ही सीरिंज भी मुफ्त में दी जाती है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को मांग पत्र भेजा जाता है। पूरे साल के लिए आपूर्ति होती है। बीच में कमी होने पर पर सीएमओ स्तर से खरीददारी कर आपूर्ति की जाती है। हालत यह है कि स्वास्थ्य इकाईयों से मांग की जा रही है। लेकिन उलब्धता नहीं होने से चिकित्साधिकारियों को कुछ दिन काम चलाने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------

70 हजार दर्जन 4 इंच के बैंडेज की जरूरत
जिले के 21 सीएचसी, 85 पीएसची और 317 आयुष्मान आरोग्य मंदिर के साथ जिला अस्पताल के लिए 70 हजार दर्जन 4 इंच के बैंडेज, 80 हजार दर्जन 6 इंच के बैंडेज और 40 हजार गाज थान की जरूरत पड़ती है। अभी कुछ दिन पहले ही स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र भेजकर इसकी मांग की गई है। आपूर्ति होने के बाद ही सभी स्वास्थ्य इकाईयों को आपूर्ति की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो एक सप्ताह से कमी बनी हुई है।
--------------------
तीन महीने से स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिला बजट
स्वास्थ्य विभाग को दिसंबर, जनवरी और फरवरी के लिए बजट नहीं मिला है। इसके चलते रुई, पट्टी और बैंडेज की खरीददारी नहीं की हो पाई है। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी तरह से काम चल रहा था, लेकिन अब स्थिति बिगड़ रही है। जिले के सीएचसी अधीक्षकों ने प्रभारी सीएमओ को पत्र भेज कर मांग कर रहे हैं। एक सप्ताह पहले तक तो स्थिति ठीक थी लेकिन अब काम नहीं चल रहा है। कुछ स्वास्थ्य इकाईयों पर डॉक्टर मरीजों से रुई, पट्टी और बैंडेज खरीद कर मंगा रहे हैं।

-----------------------

वर्जन----
स्वास्थ्य केंद्रों पर कुछ कमी है। इसके लिए स्वास्थ्य महानिदेशक को मांग पत्र भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही स्वास्थ्य इकाईयों को आपूर्ति कर दी जाएगी। हालांकि अभी कोई खास दिक्कत नहीं है।-डॉ. प्रभात सिंह, प्रभारी सीएमओ जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed