फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   40 lakh dues of electricity, BSNL connection cut

Jaunpur News: बिजली का 40 लाख बकाया, बीएसएनएल का काटा कनेक्शन

Tue, 04 Jul 2023 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
40 lakh dues of electricity, BSNL connection cut
औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया स्थित टेलीफोन एक्सचेंज पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सतहरिया। औद्यौगिक क्षेत्र सतहरिया स्थित टेलीफोन एक्सचेंज का विद्युत बिल 40 लाख बकाया होने के कारण विद्युत विभाग ने कनेक्शन काट दिया। इससे सतहरिया के साथ मुंगराबादशाहपुर टेलीफोन एक्सचेंज का इनपुट नेटवर्क गायब हो गया है। एक सप्ताह से सतहरिया और मुंगराबादशाहपुर नगर में बीएसएनएल का नेटवर्क बंद हो गया है।

उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर पालिका, थाना, ब्लॉक पीएचसी व बैंकों आदि तमाम सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं के कर्मचारियों व उपभोक्ताओं को तमाम तरह की जलालत झेलनी पड़ रही है। आधा दर्जन क्षेत्रीय बैंकों का लेनदेन बीएसएनएल नेटवर्क से होता है। इससे नेटवर्क न होने से बैंकों के कर्मचारियों व उनके ग्राहकों को भी काफी असुविधा उठानी पड़ रही है। आईआईए अध्यक्ष बृजेश कुमार यादव, सुनील यादव, दिलीप खुटिया, शत्रुध्न मौर्य, गुलाब पांडेय आदि उद्यमियों समेत समाजसेवी अनिल विश्वकर्मा ने बीएसएनएल का नेटवर्क गायब होने पर नाराजगी जताई है। नेटवर्क ठीक कराने की विभाग से मांग की है। अधिशासी अभियंता विद्युत मछलीशहर रामानंद मिश्रा ने बताया कि बीएसएनएल पर 40 लाख बकाया है। भुगतान होने के बाद ही विद्युत कनेक्शन जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed