फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   3975 CTET candidates absent in both shifts

Jaunpur News: दोनों पालियों में सीटेट के 3975 अभ्यर्थी अनुपस्थित

Mon, 22 Jan 2024 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
3975 CTET candidates absent in both shifts
जौनपुर। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा(सीटेट) रविवार को जिले के 61 केंद्रों पर दो पालियों में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। दोनों पालियों में 3975 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा छूटने के बाद शहर में जाम लग गया।
विज्ञापन

प्रथम पाली में कुल 34 हजार 320 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, इसमें से 31 हजार 836 उपस्थित हुए। जबकि 2484 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में कुल 16 हजार 561 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 15 हजार 070 उपस्थित हुए। जबकि 1491 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षक सीबीएसई की तरफ से लगाए गए थे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला समन्वयक डा.रूचि शर्मा ने जिला प्रशासन के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

सीटेट दो पालियों में सुबह 9.30 बजे से 12 बजे तक व दूसरी पाली में दो से 4.30 बजे तक हुई। सुबह कड़ाके की ठंड के बाद भी परीक्षा केंद्रों पर सुबह आठ बजे ही परीक्षार्थी पहुंचने लगे थे। सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच सभी केंद्रों पर छात्रों को प्रवेश पत्र चेक करने के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिलाया गया। परीक्षा छूटने के बाद रविवार को दो बार शहर में जाम लगा। शहर के सभी तिराहों और चौराहों पर पुलिस को यातायात बहाल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। शहर के ओलंदगंज, कोतवाली, जेसीज चौराहा, किला रोड़, टीडी कालेज रोड, वाजिदपुर तिराहा, पालिटेक्निक चौराहा तक वाहनों की कतार लगी रही। दोपहर 12 बजे से करीब डेढ़ तक और शाम सवा चार बजे से पांच बजे तक पूरा शहर जाम रहा। परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षार्थी वाहनों को इंतजार करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed