फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   39 RO and 48 ARO nominated for conducting body elections

Jaunpur News: निकाय चुनाव कराने को 39 आरओ व 48 एआरओ नामित

Fri, 25 Nov 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
39 RO and 48 ARO nominated for conducting body elections
जौनपुर। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान की तरफ से 39 आरओ(निर्वाचन अधिकारी) व 48 एआरओ (सहायक निर्वाचन अधिकारी ) नामित किए गए है। इनको नामांकन, मतदान व मतगणना की जिम्मेदारी दी गई है। इनका प्रशिक्षण भी 29 नवंबर को विकास भवन में दो पालियों में कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निकायों में 12 अध्यक्ष व 208 सभासदों के पद पर चुनाव कराया जाना है। आरओ निकाय चुनाव संपन्न कराएंगे तो एआरओ उनकी सहायक की भूमिका में रहेंगे।
इसमें नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए एक आरओ की तैनाती की गई है तो प्रत्येक पांच सभासद के नामांकन व चुनाव प्रक्रिया पर एक-एक आरओ को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं नगर पंचायतों में सभी पदों के लिए एक आरओ लगाए गए हैं। इस प्रकार नगर पालिका परिषद जौनपुर में अध्यक्ष के एक व 39 वार्ड के चुनावों पर कुल नौ आरओ की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में 29 नवंबर को प्रशिक्षण होगा। प्रथम पाली में नगर पालिका परिषद जौनपुर, नगर पंचायत जफराबाद, कचगांव, गौराबादशाहपुर, नगर पंचायत मड़ियाहूं, रामपुर, नगर पंचायत केराकत, नगर पंचायत बदलापुर के आरओ व एआरओ का 11 से एक बजे तक प्रशिक्षण होगा। द्वितीय पाली में नगर पालिका परिषद शाहगंज, नगर पंचायत खेतासराय, नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर, नगर पंचायत मछलीशहर व 20 रिजर्व के आरओ व एआरओ का तीन से पांच बजे तक प्रशिक्षण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद जौनपुर में अध्यक्ष का आरओ सिटी मजिस्ट्रेट को, नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में अध्यक्ष का आरओ एसडीएम सदर को, नगर पंचायत कचगांव में अध्यक्ष का आरओ अतिरिक्त डिप्टी कलेक्टर को, नगर पंचायत मड़ियाहूं में अध्यक्ष का आरओ एसडीएम मड़ियाहूं को, नगर पंचायत रामपुर में अध्यक्ष का आरओ तहसीलदार मड़ियाहूं को, नगर पालिका परिषद शाहगंज में अध्यक्ष का आरओ एसडीएम शाहगंज को, नगर पंचायत खेतासराय में अध्यक्ष का आरओ तहसीलदार शाहगंज को, नगर पंचायत मछलीशहर में अध्यक्ष का आरओ जिला युवा कल्याण अधिकारी को, नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर में अध्यक्ष का आरओ एसडीएम मछलीशहर को, नगर पंचायत बदलापुर में अध्यक्ष का आरओ एसडीएम बदलापुर को, नगर पंचायत केराकत में अध्यक्ष का आरओ एसडीएम केराकत को बनाया गया है।

निकाय चुनाव को लेकर सभी जगहों के लिए आरओ व एआरओ की तैनाती कर दी गई है। इसके लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने पत्र भी जारी कर दिया है। इनका प्रशिक्षण 29 नवंबर को विकास भवन सभागार में दो पालियों में कराया जाएगा।
राकेश सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed