{"_id":"5f84a21b8ebc3e9bbb18ce97","slug":"38981-ineligible-names-in-pm-housing-plus-list-jaunpur-news-vns552513122","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास प्लस की सूची में 38981 अपात्रों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास प्लस की सूची में 38981 अपात्रों के नाम
विज्ञापन
जौनपुर। प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना के तहत चयनित गरीबों की सूची में करीब 39 हजार लोग अपात्र मिले हैं। गलत तथ्यों के आधार पर उन्हें सूची में शामिल कर लिया गया था। सत्यापन के दौरान इसकी पोल खुलने के बाद इनका नाम सूची से हटा दिया गया है। अब 99 हजार 781 पात्रों को ही आवास योजना का लाभ मिलेगा। इसकी सूची शासन को प्रेषित कर दी गई है।
प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना के तहत ऐसे पात्र गरीबों को आवास दिया जाना है, जो अभी तक आवास का लाभ नहीं पा सके थे और पूर्व में हुई सामाजिक-आर्थिक जनगणना की सूची में शामिल होने से वंचित थे। अभियान चलाकर ऐसे लाभार्थियों की सूची बनाई गई थी। इसमें जिले में एक लाख 38 हजार 762 लाथार्थियों का नाम सूची में शामिल था। अपात्रों को आवास का लाभ नहीं मिल सके। इसे लिए सरकार ने पुन: सूची में शामिल लाभार्थियों की जांच करने का निर्देश दिया। जिसके बाद डीआरडीए ने सितंबर माह में इसकी जांच कराई। जिसके बाद 38 हजार 981 लाभार्थी अपात्र मिले। अपात्र मिले लाभार्थियों का नाम सूची से हटा दिया गया। जबकि पात्र बचे 99 हजार 781 लाभार्थियों का नाम सूची में शामिल हैं। जिसकी रिपोर्ट शासन को इसी माह में भेजी गई है। शासन से पैसा स्वीकृत होने के बाद लाभार्थियों का आवास बनवाने का कार्य किया जाएगा।
---
सबसे अधिक मड़ियाहूं में पाए गए हैं अपात्र
जौनपुर। पीएम आवास प्लस की सूची के आंकड़े के अनुसार सबसे अधिक अपात्र मड़ियाहूं ब्लाक में पाए गए हैं। इस दौरान सुईथाकला में 3719, महराजगंज में 2577, रामनगर में 1385, बक्शा में 2515, मड़ियाहूं में 4144, बदलापुर में 3445, करंजाकला में 1121, खुटहन में 2947, बरसठी में 1123, शाहगंज में 2903, रामपुर में 1442, सिकरारा में 1289, सिरकोनी में 247, केराकत में 1952, मछलीशहर में 1863, सुजानगंज में 2457, धर्मापुर में 911, डोभी में 1690, जलालपुर में 446 , मुफ्तीगंज में 1300, मुगराबादशाहपुर में 405 अपात्र पाए गए है।
विज्ञापन
---
वर्जन...
शासन के निर्देश पर पीएम आवास प्लस की तैयार सूची में शामिल लाभार्थियों की जांच कराई गई। अपात्र मिलने वालों का नाम सूची से हटा दिया गया है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। पैसा मिलने के बाद आवास बनाने का कार्य किया जाएगा। -अरविंद कुमार सिंह, परियोजना निदेशक, डीआरडीए