फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   3841 in the first shift and 3043 in the second shift left the exam

पहली पाली में 3841 और दूसरी पाली में 3043 ने छोडी परीक्षा

Sun, 23 Jan 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
3841 in the first shift and 3043 in the second shift left the exam
टीईटी परीक्षा छूटने के बाद टीडी कॉलेज रोड पर लगा भीषण जाम। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) रविवार को दो पालियों में संपन्न हुई है। 41996 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 35155 परीक्षा में शामिल हुए। 3841 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी प्रकार, दूसरी पाली की परीक्षा में कुल 28146 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 25103 परीक्षा में शामिल हुए और 3043 ने परीक्षा छोड़ दिया। पहली और दूसरी पाली की परीक्षा छूटने के बाद दो चरण में शहर में जाम लगा। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

शहर के सद्भावना पुल, ओलंदगंज, टीडी कालेज गेट, रोडवेड तिराहा पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि परीक्षा को देखते हुए शहर के सभी तिराहों और चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के साथ थाने की पुलिस भी यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए लगी रही। मडि़याहू पीजी कॉलेज एवं बीएनबी इंटर कॉलेज के प्रांगण में शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए परीक्षार्थी सुबह आठ बजे पहुंच गए है। 8:30 बजे कॉलेज का गेट खुलने पर परीक्षार्थी प्रवेश लेना शुरू किए। परीक्षार्थियों की गेट पर ही तलाशी ली गई। बीएनबी इंटर कॉलेज में 600 परीक्षार्थी जबकि मडि़याहूं पीजी कॉलेज में 1000 परीक्षार्थी शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए शामिल हुए। करंजाकला स्थित पूर्वांचल विश्वविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। प्रबंध अध्ययन संकाय केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के 25 मिनट पहले पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को भी परीक्षा देने से रोक दिया गया। करीब 60-70 की संख्या में महिला और पुरुष अभ्यर्थी रोते हुए घर लौट गए। विज्ञान संकाय, कला संकाय, फार्मेसी संस्थान, इंजीनियरिंग संस्थान एवं प्रबंध अध्ययन संकाय को टीईटी परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों से मोबाइल और झोला के नाम पर हुई वसूली
करंजाकला। पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न संस्थानों को टीईटी के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया था। दूरदराज के अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए आए हुए थे। इनके मोबाइल, झोला और बैग जमा करने के लिए बाहर कोई जगह नहीं थी। इसके लिए, एमबीए विभाग के लोगों द्वारा एक पाली में प्रत्येक छात्र से 10 रुपये से लेकर मोबाइल और झोला बैग जमा कराए गए। इसके नाम पर उनसे 10-10 रुपये की वसूली की गई। परीक्षार्थियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed