फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   382 schools sent information for pre board, half-yearly examination

प्री बोर्ड, अर्द्धवार्षिक परीक्षा की 382 विद्यालयों ने भेजी सूचना

Wed, 19 May 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
382 schools sent information for pre board, half-yearly examination
जौनपुर। हाईस्कूल के विद्यार्थियों के प्री-बोर्ड व अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्राप्तांक अपलोड करने की प्रक्रिया बुधवार को भी जारी रही। बुधवार को अपराह्न तक जिले के 382 विद्यालयों ने अपने यहां के विद्यार्थियों का विस्तृत विवरण माध्यमिक शिक्षा परिषद के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया, जबकि 150 विद्यालय ऐसे हैं, जिन्होंने डाटा फीडिंग का काम ही शुरू नहीं किया था।
विज्ञापन

हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्रों के प्री-बोर्ड और अर्द्धवार्षिक परीक्षा का प्राप्तांक उपलब्ध कराने के लिए शासन से निर्देश जारी हुआ है। 20 मई तक हर हाल में सभी विद्यालयों को छात्रों के परीक्षा अंक का डाटा परिषद के वेबसाइट पर अपलोड करना है। डीआईओएस राजकुमार पंडित का कहना है कि शासन के निर्देश से सभी विद्यालयों को अवगत करा दिया गया था। शासनस्तर से मांगी गई सूचना को समय से माध्यमिक शिक्षा परिषद के वेबसाइट पर अपलोड कराने का निर्देश दिया गया है। करीब 382 विद्यालयों ने डाटा अपलोड कर दिया है। 20 मई तक बचे हुए विद्यालयों का भी डाटा अपलोड करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed